Farrukhabad news – स्कूल पहुंची पुलिस ने कराया समझौता किन्तु इसके बाद उल्टे पीडित छात्र के घर वालों के विरुद्ध लिख ली रिपोर्ट
– लोगों को आशंका है कि कहीं स्कूल स्टाफ क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश का ताना बाना तो तैयार नहीं कर रहा था?
फर्रुखाबाद / उ० प्र०
निजी प्रबंधन वाले स्कूल में एक सम्प्रदाय विशेष के 10 बर्षीय छात्र की पिटाई का मामला थाना क्षेत्र कमालगंज के कस्बा रजीपुर में स्थित वीपीएस पब्लिक स्कूल का प्रकाश में आया है । आरोप है कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले 10 वर्षीय कक्षा 2 के छात्र की स्कूल ऑफिस में बुलाकर केवल इसलिए पिटाई कर दी गई कि वह लंच के लिए नॉनवेज बिरयानी लेकर स्कूल में पहुंचा था । पीड़ित छात्र के परिजनों ने आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया है ।

जिसमें बे स्कूल प्रबंधन पर बच्चे की मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं । हालांकि आपका यह समाचार माध्यम उस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता – क्योंकि यह तो वास्तव में निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से की जाने वाली जांच का विषय है ”
* किसे पीटा क्या था मामला *
बताया जा रहा है कि इस विद्यालय में कस्बा कमालगंज के मोहल्ला गांधीनगर निवासी समरीन बानो पुत्री स्वर्गीय नबी आलम का भतीजा 10 वर्षीय रजा आलम कक्षा 2 का छात्र है । समरीन बानो के अनुसार अभी कुछ समय पहले ही उसके पिता नबी आलम की मौत हुई थी । जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार वैसे ही गमगीन है । आज उसका भतीजा रोज की तरह स्कूल पढ़ने गया । अपने साथ लंच लेकर गया था । लंच में वह उबले तले हुए मीठे चावल लेकर गया था । लंच के समय जब वह खाना खाने बैठा तो कुछ शरारतियों ने स्कूल स्टाफ से जाकर कहा कि रजा आलम नॉन वेज बिरियानी लेकर आया है । बच्चा खाना खा भी नहीं पाया था कि उसे तुरंत स्कूल ऑफिस में बुला लिया गया और बिना किसी जांच के आरोप है कि बच्चे को वही स्कूल ऑफिस में ही प्रताड़ित करते हुए बहुत बुरा भला कहा गया इतना ही नहीं मासूम बच्चे को स्कूल स्टाफ ने मारापीटा भी। जिसकी सूचना मिलने पर समरीन अपनी भतीजी दीदी और पड़ोस के दो अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंची । उसका कहना है कि मैंने वहां जाकर कहा कि लंच पैकिट में केवल चावल थे । चिकन बिरयानी वगैरह नॉनवेज जैसी कोई चीज नहीं थी । फिर भी आप लोगों ने बिना कुछ देखे या जांच किए ही इस बच्चे को आखिर इतनी बेरहमी से क्यों मारा पीटा। आरोप है कि यह सुनते ही स्कूल स्टाफ ने इन लोगों को भी बंधक बनाकर मारा पीटा समरीन ने कहा कि घटनाक्रम का सबूत के तौर पर वीडियो उसके पास है । बताया गया कि खबर मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंची । जहां कह सुनकर समझौता करा दिया । परिवार में हुई मौत के गम में हम लोग परेशान थे । इसलिए दुखी होकर घर वापस आ गए । लेकिन इसके बाद पुलिस ने जिसने मौके पर जाकर हकीकत देखी थी । हम लोगों के खिलाफ ही स्कूल स्टाफ की ओर से इस आरोप में की यह लोग स्कूल में हम लोगों को मारने पीटने आए थे । भविष्य में भी कोई दुर्घटना हो सकती है , के आरोप में मामले का संज्ञान ले एनसीआर दर्ज कर ली । जबकि वास्तव में हमारे बच्चे तथा हम लोगों के साथ ही मारपीट तथा प्रताड़ना जैसा कृत्य स्कूल स्टाफ की ओर से किया गया ।
* = नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों को मारने पीटने पर है पूरी तरह प्रतिबंध = *
कमालगंज : –
कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा रजीपुर में स्थित वीपीएस स्कूल में छात्र रजा आलम को प्रताड़ित किया गया । इस स्कूल के संचालन करने के लिए शिक्षा विभाग से स्वीकृति लेते समय उन सभी नियमों का अनुबंध किया गया होगा जो नई शिक्षा नीति के अंतर्गत लागू होते हैं ‘ साथ ही हर वर्ष के नवीनीकरण एवं समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों में भी बच्चों को डांटना – मारना पीटना – कचोटी लेना या किसी भी तरह से प्रताड़ित करने पर प्रतिबंध लगे होने की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्पष्ट दिशा निर्देश की जानकारी भी दी जाती है । इतना सब जानते हुए भी आखिर क्यों एक संप्रदाय विशेष के बच्चे को बेज एवं नान बेज लंच का बहाना बना कर प्रताडित किया गया । कुछ शांति पसंद लोगों का कहना है कि कहीं इसके पीछे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश तो नहीं रची जा रही है । उनका कहना है कि इस अवोध बच्चे तथा उसके अभिभावकों की प्रताड़ना के आरोपों की निष्पक्ष जांच के साथ ही स्कूल प्रबन्ध तंत्र की मंशा की भी जांच कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की ओर प्रशासन को गौर करना चाहिए । यदि बच्चे को मारापीटा है तो नियमानुसार ऐशे स्कूल की मान्यता रद्द कर देनी चाहिए ।
फर्रुखाबाद से दीपक सिंह की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep