Farrukhabad news लूट का खुलाशा -लूटी गई कुछ नकदी दो तमंचे सहित दो लुटेरे गिरफ्तार गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

Picsart 24 12 17 14 46 47 979

Farrukhabad news फर्रुखाबाद ।
इसी माह की 12 तारीख को जनपद एटा थाना राजा का रामपुर के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी हितेन्द्रसिंह परचून दुकानदार को बाइक सवार लुटेरों ने उस समय लूटा था। जब वह अपनी दुकान बंद कर अलीगंज कंपिल मार्ग पर स्थित गांव करनपुर के सामने बनी दुकानों के पास पहुंचने ही वाला था । सीमा विवाद के बाद मामला कंपिल थाने में दर्ज किया । उसी समय से पुलिस इस मामले का खुलासा करने में जुटी हुई थी । कंपिल थाना पुलिस ने पता लगाकर व्यापारी की लूट के मामले में दो लुटेरों को नगदी तमंचा व बाइकों सहित गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने जनपद एटा थाना राजा का रामपुर के ग्राम अंगदपुर निवासी गीतम शाक्य पुत्र अवधेश एवं जनपद कासगंज थाना पटियाली के ग्राम नगला मोहन निवासी हरवेद सिंह यादव पुत्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। जिनके पास लूट में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिलें, 9500 रुपए नकद व दो तमंचे चार कारतूस बरामद किए । जिनको पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया।एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि हम लोग बेरोजगार हैं। अपना खर्च चलाने के लिए लोगों के साथ लूटपाट करते हैं। 12 दिसम्बर की शाम को हम दोनों व हमारे दो साथी सन्दीप शाक्य पुत्र नेम सिंह शाक्य निवासी अंगदपुर व सुमित पुत्र किशनपाल यादव निवासी पहलादपुर थाना जैथरा जनपद एटा ने राइडर मोटर साइकिल UP 16 EJ 1027 से व्यापारी का पीछा किया था। हम लोगों ने पीछा करके करनपुर के पप्पू यादव की मार्केट के आगे एक व्यक्ति की मोटर साइकिल को धक्का मारकर गिराया था।तमंचा दिखाकर डराकर मारपीट करके पैसे, मोटर साइकिल, बैग लूटा था। पैसा हम चारों ने आपस में बाँट लिया था हम दोनों को 6700- 6700 रूपये व सन्दीप व सुमित ने 6800-6800 रूपये लिये थे। मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स अभी हमारे पास है। तथा बैग सन्दीप व सुमित ले गये थे। कुछ रुपए हमने अपनी मौज मस्ती में खर्च किये है। जो पैसे हम लोगों के पास है उसी लूट के बच गये थे। हम लोगों को पता चला था कि थाना कम्पिल पर मुकदमा लिख गया है पुलिस हम लोगों को तलाश कर रही है इसलिए कहीं जाने के लिए हम यहां बैठे थे।थाना राजा का रामपुर के ग्राम गढ़िया जगन्नाथ निवासी हितेन्द्र सिंह 12 दिसम्बर को मोटर साइकिल सवार 4 व्यक्ति द्वारा चलती मोटरसाइकिल में लात मारकर गिराया गया था। साथ गाली गलौज व मारपीट कर तमंचा दिखाकर 27 हजार रुपये, मोटरसाइकिल UP 82 AJ 3409, आधार कार्ड, पैनकार्ड, डीएल व दुकान, मकान की चाबियां लूट ले गए थे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes