एसडीएम लालगंज द्वारा प्रताड़ित घायल नायब नाजिर की उपचार के दौरान हुई दुखद मौत

IMG 20220403 WA0003

– कर्मचारियों के आक्रोश तथा भारी बवाल के बाद आरोपी के विरुद्ध हुआ हत्या का मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़- उत्तर प्रदेश 3 अप्रैल 2022
उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज में नियुक्त नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम द्वारा बेरहमी के साथ की गई पिटाई से घायल हो गए थे ।उपचार के दौरान शनिवार की रात नायब नाजिर की मृत्यु हो गई । घायल हुए नासिर को उपचार के लिए यही के जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया था। सनसनीखेज मौत की सूचना पाते ही प्रदेश के कई जिलों के कर्मचारी संगठनों के नेता अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने नायब नाजिर का हाल जानने का प्रयास किया । तो ऑपरेशन थिएटर का दरवाजा नहीं खोला गया। इस पर आक्रोशित कर्मचारियों ने ऑपरेशन थिएटर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया । जिसे लेकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी धक्का-मुक्की हुई और यहीं से आक्रोश भड़क उठा । हंगामे की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने शासन की अनुमति के बाद एसडीएम लालगंज ज्ञानेंद्र विक्रम को तहसील से हटाने का आदेश जारी कर दिया । लेकिन इस पर भी हंगामे की स्थिति बंद नहीं हुई । तब कहीं जाकर आरोपी उप जिलाधिकारी लालगंज के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जा सका। मुकदमा लिख जाने के बाद कर्मचारी कुछ हद तक शांत होते दिखाई दिए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम रात में कराने की बात वहां के जिलाधिकारी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर रहे थे।
तहसील में कार्यरत कुछ कर्मचारी कह रहे थे की नाजिर को एसडीएम ने बुधवार की रात बेरहमी से पीटा था। लालगंज तहसील में नायब नाजिर के पद पर तैनात शहर के विवेक नगर के रहने वाले सुनील कुमार शर्मा ने 31 मार्च को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 30 मार्च की रात एसडीएम लालगंज ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह होमगार्ड के साथ आए ।और उन्हें डंडे से जमकर पीटा। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इनकार करती रही। गुरुवार को सुनील ने लालगंज तहसील में पहुंचकर अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को अपनी पीठ पर चोट के निशान दिखाकर एसडीएम की बर्बरता की कहानी सुनायी थी।सुनील की हालत देखकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। गुरुवार की शाम सुनील की हालत बिगड़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे लालगंज स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया था। जहां शनिवार को दोपहर में नाजिर की हालत नाजुक हो गई और फिर उन्हें अस्पताल से रेफर करने कि कागजी खानापूरी की जाने लगी । बिगड़ती हालत से धीरे धीरे नाजिर की सांसे थमतीं जा रही थी। तब उन्हें ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। जहां रात के करीब 9:00 बजे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इसी बीच कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष केडी त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी का दर्द छलकते ही कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आवेश में आकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मृतक के शव को एंबुलेंस से निकालने का प्रयास किया तो आक्रोशित कर्मचारी एंबुलेंस के आगे आ गए। हंगामे की स्थिति के दौरान कोई भी उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत नहीं किया जाएगा बे अपने साथी नाजिर का शब कहीं भी ले जाने नहीं देंगे। आक्रोश और अधिक भड़कने की आशंका को भापकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद ही नायव नाजिर का शाब जाने दिया गया। एमएलसी चुनाव की आचार संहिता के कारण जिलाधिकारी श्री बंसल सीधे कोई कार्यवाही नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने एसडीएम को हटाने तथा अन्य कार्यवाही के लिए शासन एवं चुनाव आयोग को सूचित कर अनुमति प्राप्त करने के बाद ही एसडीएम को हटाया। इस प्रकरण में पुलिस की भी लापरवाही सामने आ रही है । क्योंकि घायल सुनील तहरीर लेकर कोतवाली गया था। लेकिन पुलिस ने उसे डांट कर वहां से भगा दिया था । आरोपी एसडीएम की प्रशिक्षण पूरा होने के बाद लालगंज तहसील में पहली पोस्टिंग की गई थी ।जहां उसने बर्बरता की हद पार करते हुए नायब नाजिर की पीट कर हत्या कर दी और अपना सीयूजी नंबर बंद कर मौके से फरार हो गया। कर्मचारी संगठनों की मांग है कि जल्द आरोपी एसडीएम को गिरफ्तार किया जाए तथा सीसीटीवी कैमरों के बीच डॉक्टरों का पैनल गठित कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए । साथ ही आक्रोशित कर्मचारी मृतक के पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग कर रहे हैं। यह दर्दनाक घटना शासन तथा प्रशासन दोनों के लिए जहां शर्मनाक साबित हो रही है। वही शासन की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न चिन्ह लगाती दिखाई दे रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes