Farrukhabad news नई जिला कांग्रेस कमेटी गठन के लिए बुलाई गई बैठक में पार्टी जिला अध्यक्ष का हुआ बिरोध

Picsart 25 01 06 15 13 09 354

IMG 20250106 WA0216

Farrukhabad news – मंच पर बैठने के लिए मची रही अफरा तफरी – कई प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को मंच पर नहीं मिल सका स्थान – कुछ अन्य महत्वपूर्ण नेताओं के फोटो ना लगे होने पर भी उठे सवाल
फर्रुखाबाद -6 जनवरी 025
कांग्रेस पार्टी की नई जिला कमेटी गठन को लेकर पार्टी जिला मुख्यालय पर एक बैठक आहूत की गई । जिसमें पार्टी प्रदेश सचिव प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम मौजूम थे । नई जिला कार्यकारिणी गठन इसलिए जरूरी हो गया क्योंकि पिछली जिला कमेटी भंग की जा चुकी है ।
बैठक की शुरुआत में ही कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शकुंतला के विरुद्ध कई पार्टीजनों ने आक्रोश व्यक्त कर तमाम अरोप लगाते हुए तीखे तेवर दिखाए ।

Picsart 25 01 01 06 25 08 798

वहीं प्रदेश स्तर के कुछ पदाधिकारियों को मंच पर स्थान नहीं मिला । इसी के साथ कुछ असरदार पार्टी पदाधिकारियों के बैनर तथा होडिंग पर फोटो ना होने का भी जिक्र किया गया । प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम बैठक स्थल पार्टी कार्यालय पर लगभग 10:30 बजे पहुंच गए । इसी के साथ पूर्व विधायक, लुइस खुर्शीद, कौशलेन्द्र यादव अर्चना राठौर, मृत्युंजय शर्मा, मनोज गंगवार, अंकुर मिश्रा, सहित लगभग सभी कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारीयों ने पार्टी कार्यालय पहुंच कर बैठक में सहभागिता की । अजीब स्थिति उस समय दिखाई दी जब मंच पर बैठने को लेकर प्रदेश प्रभारी के सामने ही अफरातफरी के साथ धक्का मुक्की होने लगी । विरोध को देखते हुए प्रदेश प्रभारी ने अलग से एक कमरे में बैठकर वहीं एक – एक कर पदाधिकारीयों को बुलाकर बार्ता कर विचार विमर्श किया । आज बैठक का माहौल देखकर वहां मौजूद शांति प्रिय कांग्रेसजन खासे हतप्रभ जैसी स्थिति में दिखाई दे रहे थे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes