
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता – जिलामंत्री सत्यनारायण वर्मा – राधेश्याम कौशल आदि पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डा० शरद गंगवार को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा । जिसमें उन्होंने एक दैनिक समाचार पत्र में शासन द्वारा जारी अधिसूचना सं० 912 / नौ – 9 – 2024 – 85 ज – 05 टी सी – ०1 लखनऊ दिनांक 26 जून 2024 की नियमावली का कड़ा विरोध करते हुए आपत्ति जताई है । व्यापारी नेताओं ने कहा है कि शासनादेश में सड़क के चार वर्ग दिए गए हैं । उसमें सबसे कम चौड़ाई वाली सड़क 9 से 12 मीटर चौड़ाई की दर्शायी है । किन्तु यहां इस न०पा० में इस श्रेणी में कोई भी सड़क नहीं आती है । वहीं आपत्ति करते हुए कहा है कि जारी शासनादेश जनपद फर्रुखावाद की किसी भी नगर पालिका तथा नगर पंचायत में लागू नहीं किया गया है । तो फिर यहां क्यों ? व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष को स्मरण कराते हुए कहा कि जब पिछले कार्यकाल में आपकी पत्नी इस न०पा० की अध्यक्ष थी । उस समय भी आपसे मिलकर लगाए जाने वाले नये टैक्स का विरोध किया था । उस समय भी आपने आश्वस्त किया था कि कोई भी नया टैक्स नहीं लगेगा । व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि पालिका वोर्ड की पिछली बैठक में सभासदों ने भी इसका तर्क पूर्ण ढंग से विरोध किया तो इनको रोक दिया । लेकिन अधिशाषी अधिकारी गुपचुप तरीके से इस को लागू करने का प्रयास कर रहे हैं । यह तरीका विल्कुल उचित नहीं है । इसका व्यापारीगण जनहित में विरोध कर रहे हैं । व्यापारी नेताओं ने पालिका अध्यक्ष श्री गंगवार से कहा कि आप जनता द्वारा चुने गए जनप्रिय प्रतिनिधि है । अतः जनता के हितों का ध्यान रखते हुए ऐसा कोई टैक्स संबंधी शासनादेश लागू ना होने दें जिससे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़े ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep