Farrukhabad news=मतदाताओं को अपनी पहचान की सुविधा के लिए मतदाता पहचान पत्र के अलावा आयोग ने दिए हैं और 12 विकल्प =
(द एंड टाइम्स न्यूज )
फर्रुखाबाद 12 मई 2024
लोकतंत्र के इस महापर्व में 13 मई को चौथे चरण का मतदान होगा । मतदाता को अपने मत का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ पर अपनी पहचान के लिए प्राय: मतदाता पहचान पत्र दिखाना होता है । कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी कारणवश किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं होता है । जैसी स्थिति को सुगम बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र के उपलब्ध न होने की स्थिति में विकल्प के रूप में 12 अन्य विकल्पों को मान्यता दी है । यदि इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र या एक विकल्प आपके पास है तो आप उसके ही द्वारा बूथ पर अपनी पहचान प्रमाणित कर सकते हैं – और अपना मत भी डाल सकते हैंl
जिन अन्य विकल्पों को पहचान के रूप में आयोग द्वारा मान्यता प्रदान की गई है उनकी भी मदद ली जा सकती हैl इनमें
आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक अथवा डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज फोटो सहित, फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, आधिकारिक पहचान पत्र, विशिष्ट दिव्यांग जन प्रमाणपत्र को मतदान के समय मतदान अधिकारी द्वारा मान्यता दी जाएगी।
-जिस समय पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया चल रही हो उस समय बूथ पर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है । वही मतदाताओं की सुविधा के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीने का पानी – टॉयलेट – वेटिंग एरिया , लंबी लाइन लगी होने की स्थिति में वहीं बैठकर इंतजार करने की व्यवस्थाऔर खास तौर पर दिव्यांग तथा वरिष्ठ मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, रैंप तथा वॉलिंटियर जैसी सुविधा उपलब्ध कराने की भी इस बार व्यवस्था सुनिश्चित की गई है l
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb