फर्रुखाबाद 15 फरवरी 2022
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज जनपद फर्रुखाबाद की 4 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के प्रांगण में जनसभा संबोधित करने पहुंचे थे ।उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा की जबरदस्त ढंग से मतदान करो और समाजवादी पार्टी को समाप्त वादी पार्टी बना दो ।यदि ऐसा करोगे तो आपकी आने वाली पीडियों का भी भला होगा। यह कहकर उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से हाथ उठाकर समर्थन भी कराया । डिप्टी सीएम ने विश्वास भरे अंदाज में कहा कि पहले और दूसरे चरण में मतदाताओं ने भाजपा को ही प्रचंड रूप से समर्थन दिया है। जिसे देखकर अब यह साफ हो गया है कि साइकिल पंचर हो कर सैफई की ओर चली गई ।बसपा पर पंज करते हुए बोले हाथी का कहीं अता पता भी नहीं है कांग्रेस तो केवल फोटो ही खिंचवाने में मस्त है। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह सांप नाथ और नागनाथ भाजपा का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते क्योंकि हमारा कार्यकर्ता आंधी और तूफान में भी संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं हटता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अपनी भाजपा सरकार के कामों की प्रशंसा की और बोले कि पहले बिजली नहीं आती थी तो लोग तारों पर कपड़े डाल कर सुखाने लगते थे ।और अब बिजली कभी जाती ही नहीं है । वादों की झड़ी लगाते हुए श्री मौर्य ने कहा की उनकी सरकार इस बार नलकूप किसानों के लिए बिजली की व्यवस्था मुफ्त में करेगी तथा वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाकर 15 सौ रुपए कर दी जाएगी। वही शादी की धनराशि भी अब 1लाखरु० करने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी । कार्यक्रम मंच से भाजपा के सदर सीट प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी सुशील शाक्य भोजपुर के प्रत्याशी नागेंद्र राठौर के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार भी 2017 की तरह ही यहां की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिता कर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में आप लोग सहयोग करें।
सभा स्थल पर सांसद मुकेश राजपूत एवं विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भाजपा नेता अजीत पांडे ,शेर सिंह शाक्य ,अभय सिंह कठेरिया ,अवनीश शाक्य ,आदित्य मिश्रा ,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार एवं भाजपा नेता राज कुमार वर्मा ,सभासद श्याम सुंदर उर्फ लल्ला वर्मा ,प्रबल त्रिपाठी एडवोकेट, प्रदीप सक्सेना मौजूद रहे।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb