संदिग्ध परिस्थितिमें फांसी पर लटका युवक -दुखद मौत

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 3 मार्च 20221646303766952

आज कायमगंज के मोहल्ला पानी टंकी रोड पर कमरे के कुन्डे से लटकते हुए युवक के शव को जब तक नीचे उतारा गया। तब तक युवक की दुखद मौत हो चुकी थी। मृतक मूल रूप से गांव पलिया थाना छिवरामऊ जनपद कन्नौज का निवासी था। घटना के संबंध में बताया गया की 24 वर्षीय शुभम दुबे उर्फ छोटू पुत्र राजेश दुबे को उसकी ननिहाल में भी जमीन आदि संपत्ति मिली थी। साथ ही उसके गांव वाली पैतृक संपत्ति का भी शुभम ही मालिक था। हो रही चर्चाओं के अनुसार जमीन आदि की रंजिश के कारण उसकी बहिन ने गांव उसे बुलाकर पिछले काफी समय से अपने पास रखा हुआ था । यहां रहकर वह एक मोबाइल शॉप पर काम किया करता था। बताया जा रहा है कि मृतक काफी हंसमुख तथा मिलनसार स्वभाव का युवक था। वहीं लोगों की माने तो नगर में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले उसकी शादी जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में हो गई थी। इसके बाद भी युवक की लड़की से फोन के माध्यम से बातचीत होती रहती थी। Picsart 22 03 11 20 41 39 043

बीती रात भी मृतक की उससे देर रात तक बातचीत हुई।जिस पर किसी बात को लेकर उसने युवती से कहा की मैं तुम्हारे बिना नही रह सकता और मैं अपनी जान दे दूंगा। जिस पर युवती ने खिल खिलाकर हंसते हुए उसकी खिल्ली उड़ाई। जो शायद उसे नागवार गुजरी और उसने मौत को गले लगा लिया। जिसकी रिकॉर्डिंग मृतक के फोन में होने की बात भी मौके पर मौजूद कुछ लोग दबी जुबान से कह रहे थे। वहीं कुछ लोग शुभम के नाम जमीन आदि संपत्ति होने की बात को भी इस प्रकरण से जोड़कर शक जाहिर कर रहे थे।खैर जो भी हो इस बारे में तो निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। किन्तु आज सवेरे उसका शव मकान के एक कमरे की छत के नीचे कुंडे से लटकता हुआ पाया गया । गले में गमछा का फंदा पडा था। जिसका एक सिरा मजबूती के साथ कुन्डे से बंधा हुआ था। जिस पर झूलते शिवम के शव को नीचे उतार कर, जैसे ही रखा गया। मोहल्ले वालों की वहां भीड़ जमा हो गई। सभी की आंखें नम थी । अपने बहिन बहनोई पर पूरी तरह से आश्रित शुभम का शव आनन- फानन अंतिम संस्कार के लिए बिना किसी को सूचना दिए ही घटनास्थल से लेकर उसके बहनोई आदि लोग चले गए थे।

रिपोर्ट दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes