KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 नवम्बर024
बीती रात जहर पीड़ित एक युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया । ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने अस्पताल में भर्ती कर युवक का उपचार शुरू किया और तत्काल उसे उच्च चिकित्सा के लिए जिला मुख्यालय फर्रुखाबाद स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जब तक साथ आए परिजन उस जहर पीड़ित को वहां ले जा पाने की व्यवस्था कर पाते कि तब तक यहीं उसकी मौत हो गई । बताया गया कि मृतक क्षेत्र के गांव लुधैइया का निवासी 35 वर्षीय श्याम बाबू पुत्र कालीचरन था । साथ आए लोगों में से एक व्यक्ति ने दबी जुवान से नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि श्याम बाबू का विवाद किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से हुआ था । जिससे वह काफी गुस्से में आ गया और गृह कलह जैसी परिस्थित से तंग होकर उसने फसल में छिड़कने वाली घर में रखी किसी कीट नाशक दवा का सेवन कर लिया था । अस्पताल लाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई ।उधर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि ग्रामीण जहर पीड़ित था । हालत गंभीर थी । प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था । लेकिन जब तक साथ आए तीमदार लोहिया अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर पाते की तब तक यहीं उसकी मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । मृतक के भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था । श्याम बाबू के दो बेटे हैं । दिनेश और राघव दोनों नाबालिक हैं। वही पत्नी तथा मां का हो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb