KAIMGANJ NEWS ट्रेन से कटकर युवक के उड़े चिथड़े परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Picsart 24 05 14 12 52 28 441

Kaimganj news-शाम को ही घर से निकाला था सवेरे मिला क्षत – विक्षत शव
कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 मई 2024
मूल रूप से थाना कंपिल क्षेत्र के गांव अलियापुर के निवासी 28 वर्षीय अंशू यादव पुत्र स्वर्गीय सत्येंद्र मोहन उर्फ सुखेंद्र हाल निवास मोहल्ला चिलौली (रविदासपुरम ) कायमगंज का शव आज सवेरे क्षत – विक्षत हालत में कानपुर – कासगंज रेलवे लाइन की स्टेशन कायमगंज से पूरब ओर रेलवे क्रॉसिंग पितौरा से भी पूर्व दिशा की ओर पोल संख्या 166 /13-14 के बीच पड़ा देखा गया ।

Picsart 24 05 14 12 54 53 158
अनुमान लगाया जा रहा है कि रात को कासगंज की ओर जाने वाली किसी ट्रेन से कट कर अंशू की दर्दनाक मौत हुई होगी । शव पड़े होने की सूचना किसी ने स्टेशन मास्टर कायमगंज को दी । उन्होंने ट्रैकमैन ज्ञानरतन को मौके पर जाकर पता लगाने का निर्देश दिया । घटनास्थल पर पहुंचे ट्रैकमेन ने घटना की पुष्टि करते हुए स्टेशन मास्टर को सूचित किया । इसके तत्काल बाद स्टेशन मास्टर की ही सूचना पर आरपीएफ के उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए ।जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल की । इसी बीच किसी ने डायल 112 पीआरबी 2662 को सूचित किया । डायल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल देखा तथा रेलवे ट्रैक के किनारे की झाड़ियां एवं बाग को खंगाला । बाग के किनारे प्लास्टिक की पत्तल तथा गिलास सब्जी आदि से चिपके हुए पड़े मिले । घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की स्कूटी संख्या यूपी 76 ए एन 0651 खड़ी थी । इसी के पास मैजिक मोमेंट ब्रांड शराब का एक पउवा पड़ा था । जिसमें कुछ बूंद शराब भी शेष बची थी । ट्रेन से कटकर टुकड़े-टुकड़े हो चुके शव के पैर के ऊपरी भाग का एक हिस्सा गायब था । वहीं दूसरे पैर के एक टुकड़े को थोड़ी ही दूर पर कुत्ते नोच रहे थे । पुलिस ने कुत्तों से छीनकर उस टुकड़े को शव के पास रखवा दिया ।घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल रामऔतार ,एस एस आई एवं कोतवाली से ही एसआई सुनील कुमार ,कस्बा चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे । पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले का पता लगाने का प्रयास किया । सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य के लिए नमूने एकत्र किए lपरिजन तथा रोती बिलखती मां चीख -चीख कर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे । उनका कहना था कि अंशू के साथ दो और लोग शाम को यहां देखे गए थे । उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा । उनका पता लगाया जाना चाहिए । शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया ।
इनसैट : –
शाम को हुआ था घर से गायब
कायमगंज ।
मृतक अंशू यादव अपनी विधवा मां आंगनबाड़ी कार्यकत्री सदासुखी यादव को पोलिंग ड्यूटी खत्म होने के बाद चिलौली स्थित आवास पर लेकर पहुंचा था और वहां से स्कूटी लेकर तुरंत घर से निकल गया । मृतक का बड़ा भाई अपूर्व यादव तथा उसकी बहन – मां एवं परिजन रो -रो कर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे । मृतक विवाहित था ।अभी 19 फरवरी 2024 को ही फर्रुखाबाद कचहरी रोड निवासी युवती नेहा से उसकी शादी हुई थी । भाई ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले मृतक की पत्नी अपने मायके चली गई थी । वह इस समय यहां ससुराल में नहीं थी ।
इनसैट : –
कुछ ग्रामीणों ने गत शाम अंशू के साथ दो और लोगों को यहीं देखा था
कायमगंज 14 मई
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण कह रहे थे कि मृतक के साथ दो युवक और थे । जिन्हें गत शाम यहां इसी के साथ देखा गया था । आखिर वह कौन थे – यदि रेल से कटकर दुर्घटना हुई तो उन्होंने इसकी सूचना क्यों नहीं दी । गायब क्यों हो गए । इसीलिए घटना को दुर्घटना न मानकर परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं l
इनसैट : –
घटनास्थल से कुछ दूर पर पड़ा मिला मोबाइल तथा रक्त रंजित कपड़े
कायमगंज 14
रेलवे ट्रैक पर मिले अंशू यादव के क्षत – विक्षत शव से लगभग 25 या 30 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक के बीच में उसका टूटा हुआ सैमसंग एंड्राइड फोन जिसके दो टुकड़े हो गए थे पड़ा पाया गया । वहीं उसकी रक्त रंजित सैंडो बनियान शव से कुछ दूर पर झाड़ियां के पास पड़ी थी । जबकि ब्लैक कलर का पेंट वहां से पूरब की ओर खून से सना हुआ रेलवे ट्रैक पर पड़ा पाया गया । मृतक के शरीर के टुकड़े तथा रक्त रंजित कपड़े एवं टूटा हुआ मोबाइल सब कुछ इकट्ठा कर पुलिस ने सबूत के लिए सील कर दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes