Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 अप्रैल 2024
कस्बा कायमगंज के समीप बसे गांव प्रेमनगर मजरा घसिया चिलौली निवासी 18 वर्षीय युवक अरमान ने किसी कारण वश जहर का सेवन कर लिया । घबराए परिजन युवक को उपचार के लिए कायमगंज नगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्रथम उपचार के बाद जहर पीड़ित युवक को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया ।
=
मार्ग दुर्घटना में तीन घायल – एक की हालत गंभीर
कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 अप्रैल 2024
मार्ग दुर्घटना में कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला सिमरा निवासी 23 वर्षीय जैनू तथा ग्राम मझोला निवासी 35 वर्षीय कुलदीप एवं ग्राम मुबारक नगर निवासी 24 वर्षीय सत्येंद्र मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए । सभी को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । यहां से हालत गंभीर होने पर प्रथम उपचार के बाद कुलदीप को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया ।
=
परिवार के मुखिया वृद्ध की मौत पर परिजन गमगीन
कायमगंज – 27 अप्रैल 2024
नगर कायमगंज के पास स्थित ग्राम पितौरा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध मुख्तयार को हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए कायमगंज नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया था । यहां लाए जाने के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया । वृद्ध की मौत से दुखी परिजन काफी गमगीन नजर आ रहे थे । उनका कहना था कि यह उनके परिवार के मुखिया थे और परिवार की हर बात तथा काम का ध्यान रखते थे । परिजनों का मानना था कि मुखिया की मौत के बाद अब उनके अनुभव की कमी हमेशा खलेगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May