Kaimganj news kampil news महिला का शव फांसी के फंदे पर मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Picsart 23 06 21 05 39 31 031

Kaimganj news ,kampil news कायमगंज ,कंपिल,फर्रुखाबाद 21 जून 2023

निजामुददीनपुर गांव में एक बहु का शव फांसी के फंदे पर मिला। मायके पक्ष ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव निजामुददीनपुर निवासी नौमीलाल जाटव की 25 वर्षीय पत्नी नन्हीं देवी का शव छत पर बने कमरे में लगे कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। काफी देर तक नन्हीं कमरे से नीचे नहीं पहुंची तो ससुर ने उसके कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। चीखपुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव को फांसी के फंदे से उतारा गया। घटना की जानकारी मृतका के मायके कंपिल के इकलहरा दी गई, जिस पर मायके पक्ष से लोग पहुंचे और बेटी का शव देखकर दहाड़े मार मार रोने लगे। मृतका की मां बीना देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। इस कारण ससुराल वाले उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। उसकी पुत्री की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। इधर मृतका के ससुर ने बताया उसका पुत्र दिल्ली में रहकर सिलाई का कार्य करता है। उसको फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है। मृतका के एक वर्ष की पुत्री मुस्कान है। एसओ अशोक कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला की मौत – परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS – गंभीर स्थिति में आई गर्भवती को डाक्टर ने किया मृत घोषित, पंचनामा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बंद मकान में घुसे सशस्त्र चोरों ने नकदी व जेवरात एवं लायसेंसी सिंगल बैरल बंदूक सहित की लाखों की चोरी

KAIMGANJ NEWS  – परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था – अचानक परिवार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बिना शट डाउन लिए पोल पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, हालत गंभीर, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS–कायमगंज जौरा मार्ग की है घटना, घटना के बाद लाइन मैंन की भी हालत[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अपर जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में सुनी समस्याएँ – एक शिकायत का मौके पर कराया निस्तारण

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम अरुणकुमार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भाकिमयू पंचायत में बताई समस्याएँ, सौंपा ज्ञापन, की निराकरण की मांग

KAIMGANJ NEWS – बिजली , पानी, सड़कों , भू -अंश निर्धारण की ओर किया प्रशासन[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes