KAIMGANJ NEWS- महिला गर्मी के कारण अपने बच्चों के साथ घर की छत पर सो रही थी वहीं रेंग कर पहुंचे सांप ने डसा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव झब्बूपुर में गर्मी के कारण बच्चों के साथ छत पर सोने गई थी महिला । जहां महिला को सोते समय कहीं से रेंग कर पहुंचे सर्प ने डस लिया । इससे उसकी मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है बीते दिनों में सर्प दंश की घटनाए गांव में बढ़ी हैं।



शुक्रवार को क्षेत्र के गांव झब्बूपुर के लटूरनगर निवासी भूरे उर्फ भूपेंद्र की 40 वर्षीय पत्नी किरन देवी अपने बच्चों के साथ अपने घर की छत पर चटाई पर सो रहीं थी। देर रात सांप ने किरन को काट लिया। वह चीख पड़ी। परिजन जागे और छत पर पहुंचे। टार्ज जलाकर देखा गया तो एक सांप घर के अंदर की तरफ जा रहा था। परिजन तत्काल किरन को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया था। देर रात लोहिया अस्पताल से भी उसे उच्चचिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। इसके फौरन बाद उसकी मौत हो गई। दुखी परिजन शव लेकर घर आए। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतका के 16 वर्षीय पुत्री काजल, 14 वर्षीय कोमल व 13 वर्षीय बेटा आशीष व 10 वर्षीय अंशू है। इससे पहले भी 8 अगस्त को इसी गांव झब्बूपुर में मच्छरदानी लगाते समय 22 बर्षीय सुनील शाक्य को सर्प ने काटा था। जिससे उसकी भी मौत हो गई थी। अब तक महिला समेत यहां तीन लोग सर्प द्वारा डसे जा चुके हैं ।
इनसेट : –
सर्प दंश पीडित और दो लोगों की हालत गंभीर
कायमगंज।
वरसात के मौसम में अन्य दिनों की अपेक्षा सर्प दंश के मामले कुछ अधिक बढ़ रहे हैं । दो लोग गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लाए गए । इनमें क्षेत्र के गांव रायपुर खास निवासी सीता देवी (37) व कम्पिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहईया निवासी राजू (26) को जहरीले सांप ने डस लिया। दोनों के परिजन गंभीर हालत मे सीएचसी लाये। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों सर्प दंश पीड़ितों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun