KAIMGANJ NEWS- यात्रा में महिलाओं तथा बच्चों ने उत्साह दिखाते हुए लिया भाग कई कि०मी० पैदल चल लाए गंगा जल
– यात्रा के समय आपस में लड़ रहे आवारा सांड हुए हमलावर मची भगदड़ में कई कांवड़िये हुई घायल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
मानवता ग्रुप एवं वाला जी ग्रुप के संयोजन में पूरी आस्था तथा धार्मिक रिवाज के साथ भगवान का जलाभिषेक करने के लिए भव्य कांवड यात्राओं का आयोजन हुआ । जिसमें पुरुषों के साथ बच्चों व महिलाओं ने भक्ति मय वातावरण में भक्ति भावना के साथ भाग लिया । कांवड यात्रा नगर के धार्मिक स्थल शिवालय से शुरु होकर नगर के मुख्य मार्गों गंगा दरवाजा, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार, श्यामागेट, बजरिया, पुल ग़ालिब, चिलाका, पटवन गली, पृथ्वी दरवाजा, जटवारा, गल्ला मंडी, सीपी तिराहा, ग्राम मुड़ौल होती हुई महाभारत कालीन प्राचीन शिव मंदिर सोनसर्वा पहुँची । जहां कांवड़ यात्रा में शामिल रमेश रस्तोगी, जयकिशन गुप्ता, प्रगति तिवारी, अभिषेक माहेश्वरी, चंद्रेश, नितिन गौड़ सहित काफी संख्या में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर कांवड आयोजन पूरा किया।
वहीं नगर के मोहल्ला पाठक से बच्चों द्वारा निकली गई कांवड़ यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने अटेंना घाट से गंगा जल लिया और लगभग बीस किलोमीटर पैदल चलकर कर सोनसर्वा मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बालाजी ग्रुप द्वारा भी कांवड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ बच्चे शामिल हुए। कांवड यात्रा में शामिल पीयूष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, संजीव गुप्ता आदि ने सोनसर्वा शिव मंदिर पर भोले नाथ का जलाभिषेक किया।
इनसैट :-
कांवड यात्रा पर हमलावर हुए आवारा दो सांडो से कई कांवडिये हुए घायल
कायमगंज :-
मानवता ग्रुप की कांवड़ यात्रा जब नगर में भ्रमण कर बैंक ऑफ इंडिया के सामने पहुंची । उस समय वहां खड़े दो सांड आपस में भिड़ गए। जिससे भगदड़ मच गई। इस बीच नौ लोग घायल हो गए। घायलों घायल गीता ( 50 ) – प्राँशी ( 16 ), धनदेवी ( 55 ) , अंजली ( 23 ), नीरजा (58), सीता (40), अंश (10 ), रिया ( 19 )और 28 बर्षीय सीमा घायल हो गए। सभी घायलों को वहां के दुकानदारों तथा अन्य लोगों ने सांडों को खदेड़ कर भगाने के साथ ही उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां अंजली की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb