Kaimganj news-नगर में व्यापारियों तथा अन्य संगठनों एवं जन सामान्य ने जगह-जगह किया खिचड़ी भोज का आयोजन
कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 जनवरी 2024
मकर संक्रांति पर्व वैसे तो देश के अधिकांश भागों में मनाया जाता है । किंतु यह पर्व उत्तर भारत में विशेष रूप से मनाए जाने की सदियों से परंपरा चली आ रही है। हिंदी पंचांग के अनुसार पूस तथा माघ मास में देश के उत्तरी भाग में बहुत अधिक कड़ाके की सर्दी पड़ती है। मकर संक्रांति वाले दिन से सूर्य कर्क रेखा छोड़कर मकर रेखा की ओर बढ़ने लगता है । जिससे ऋतु परिवर्तन का संकेत मिलता है। इस दिन से धीरे-धीरे सर्दी का प्रभाव कम होता है और धीरे-धीरे सूर्य के ताप में बढ़ोतरी होने लगती है। भीषण सर्दी के बाद जब सूर्य की तेजी प्रखरता की ओर बढ़ती है तो सर्दी से लोगों को राहत मिलती है। यह पर्व इसीलिए ऋतु परिवर्तन का मानक बिंदु कहा गया है। आज श्रद्धालुओं ने गंगा तथा अन्य पवित्र सरोवरों में स्नान किया भजन पूजन के साथ ही पर्व की खुशियां भी मनायीं।
मकर संक्रांति के अवसर पर नगर में जगह -जगह खिचडी भोज का आयोजन हुआ। व्यापार मंडल की ओर से मंडी समिति में खिचड़ी भोज कार्यक्रम सपन्न हुआ। सभी व्यापारियों ने एक दूसरे को मकर संक्रांति के अवसर पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे, भाजपा के डा. विकास शर्मा, चेतन तिवारी, मनोज तिवारी, व्यापारी नेता मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, संजीव अग्रवाल, अतुल गुप्ता, जितेंद्र रस्तोगी, लखपति बाबू सक्सेना, कन्हैयालाल, हिमांश, मुस्तफा आदि लोग मौजूद रहे। नगर के ट्रांसपोर्ट चैराहा पर व्यापारी नेता सुरेंद्र गंगवार, साकेत अग्रवाल, चिन्मय अग्रवाल, आदेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल आदि ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया और लोगो को खिचड़ी वितरित की। नगर के पटवनगली में व्यापार मंडल के प्रांतीय नेता अनुपम अग्रवाल की ओर से खिचड़ी भोज कराया गया । जिसमें राहगीरो को खिचड़ी वितरित की गई है। तहसील रोड पर बाबा सिद्वधेश्वर नाथ मंदिर परिसर में विपिन, दुर्गेश, लालू, तोतराम आदि ने खिचड़ी वितरित की। इसके अलावा नगर के कई स्थानों पर खिचड़ी भोज हुआ। इस तरह इस पावन पर्व पर खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दे प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोज का आयोजन कर लोगों ने मकर संक्रांति पर्व मनाया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb