Kaimganj news–- निजी चिकित्सको के यहां भी लगी है मरीजों की भीड़
कायमगंज। फर्रुखाबाद
ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में आईफ्लू फैल गया है। हर घर में मरीज देखे जा रहे है। सीएचसी में आंखो से संबंधित 150 मरीज आज पहुंचे वही निजी चिकित्सको के यहां भी आई फ्लू के मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। इस संबंध में चिकित्सकों का कहना है कि संबंधित पीड़ित मोबाइल व टीवी से दूर रहे।
बताते चलें की कायमगंज तहसील क्षेत्र में बीते दिनों बारिश के दौरान मौसम ठंडा हो गया था। अब जब बारिश रुकी तो कई दिनों से निकल रही तेज धूप के कारण गर्मी से लोगो का बुरा हाल है। ऐसे में आंख से संबंधित परेशानी से लोग घिर गए है। बीते एक सप्ताह से लगातार आईफ्लू के सैकड़ों मरीज देखे गए है। सरकारी अस्पताल हो या फिर निजी चिकित्सक। मरीजों की लाइन लगी हुई है। यदि सरकारी अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डाले तो सोमवार को 150 से भी ज्यादा आई फ्लू से पीड़ित मरीज आए। नेत्र परीक्षण चिकित्सक डा. आरके चतुर्वेेदी ने बताया पहले ठंडा फिर गर्म मौसम होने के कारण आंखो से संबंधित संक्रमक फैल रहा है। इसमें आंखे लाल हो जाती है और दर्द होता है वही पानी आ जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों से रोजाना ही सौ से अधिक मरीज आ रहे है। नेत्र परीक्षण अधिकारी का कहना है जिस व्यक्ति को आईफ्लू है। उससे दूरी बनाकर रखे। धूप से बचाव करे और काला चश्मा पहने। साबुन से कई बार हाथ धोए। बार बार हाथो को आंखों से न लगाए। टीवी व मोबाइल से बचाव रखे।
इनसेट–
कायमगंज। फर्रुखाबाद
मौसम परिवर्तन के कारण फैले आईफ्लू से हालात खराब है। हर घर में कोई न कोई मरीज नजर आ रहा है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में दवा वितरण कक्ष में सुबह आईड्राप थे। लेकिन मरीजों की भीड़ अधिक होने के कारण दवा काउंटर पर आईड्राप खत्म हो गए। इससे आईफ्लू के मरीजों को काफी दिक्कत हुई। उन्हे बाहर मेडिकल से आईड्राप लेने को मजबूर होनो पड़ा फार्माशिस्ट ने बताया कि दवा काउंटर पर पर्याप्त दवाएं दी गई है। दवा वितरण कक्ष से स्टाक रजिस्टर आने पर दवाईया दी जाएगी। स्टाक में दवाईयां है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb