Kaimganj news -शादी की तैयारी पर ग्रहण लगाते हुए चोरों ने की लाखों की चोरी, वहीं अन्य चार घरों से भी उठाई चार साइकिलें

Picsart 23 10 19 17 54 17 978

Kaimganj news-चोरों ने डेढ़ लाख नगदी के साथ ही लाखों रुपए के जेवरात तथा उपहार में आया सामान किया पार
-जांच के लिए पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
कायमगंज /फर्रुखाबाद 19 अक्टूबर 2023
शादी वाले घर में घुसे चोरों ने शादी की तैयारी पर ग्रहण लगाते हुए लाखों की चोरी करके सनसनी फैला दी । इसी के साथ दूसरे घरों से शातिर चोरों ने चार साइकिल भी चुराई l कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव इजौर निवासी जयवीर शाक्य की पुत्री की बारात 23 अक्टूबर को आने वाली है। जिसको लेकर घर में तैयारिरयां चल रही थीं। बुधवार शाम घर में महिला संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गयाा था। जिसमें घर के अलावा गांव की महिलाएं एकत्र होकर गाना बजाना कर रही थीं। कार्यक्रम के बाद सभी लोग अपने-अपने घरों को चले गए। वहीं जयवीर के परिवार के लोग नीचे बरामदों व कमरों में जाकर सो गए। तभी देर रात शातिर चोर दबे पांव घर में दाखिल हुए और जीने के सहारे बने ऊपरी मंजिल में बने कमरे का ताला तोड़कर अन्दर घुस गए। वहां सेफ अलमारी का ताला तोड़ा उसमें से रखी नकदी व जेबरात चोरी कर ले गए। सुबह तड़के जब जयवीर की पत्नी सुनीता देवी जागी और छत पर चढ़कर पहुंची । ऊपर बने कमरे का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। वहीं जब वह अपने कमरे के अंदर पहुंची तो उनकी चीख निकल गई। चीख पर घर के लोग जाग गए और ऊपर बने कमरे पर पहुंचे । जहां देखा सेफ अलमारी का ताला टूटा है । सामान बिखरा पड़ा है। चोरी की सूचना पर आस-पास घरों के लोग भी वहां जा पहुंचे। जहां से उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस के अलावा फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की गई। इस दौरान गृह स्वामी ने बताया कि चोर उनकी पुत्री की शादी के लिए रखे एक लाख पन्द्रह हजार रूपए नकद ,तीन सोने की अंगूठी,एक जोड़ी कुंडल,झाले,चांदी की तोड़िया,कमर गुच्छे के अलावा भात में आया हुआ 12 जोड़ी साड़ाी,सात जोड़ी पेन्ट शर्ट,बच्चों के कपड़े के अलावा काफी सामान ले गए हैं। इसके बाद चोरो ने पड़ोस के ही तुलाराम के घर को निशाना बनाया। तुलाराम के घर के लोग छत पर सो रहे थे। नीचे का ताला तोड़ कमरे में दाखिल हो गए। जहां तीन महिलाओं के पर्स चुरा ले गए। गृहस्वामी ने बताया कि बैगों में कुछ नहीं था। उसके बाद चोर राजेश के घर घुसे जहां से दो साइकिलें चुरा ले गए। एक साइकिल सोमसरन के बाजरा के खेत में पड़ी मिली। वहीं वनवारी व दीपचन्द्र की भी साइकिले चोर उनके घरों से चुरा ले गए। चोरी की इन घटनाओं से क्षेत्र में आक्रोश युक्त भय व्याप्त है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes