KAIMGANJ NEWS – प्रमाण के तौर पर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव की करतूत के वायरल वीडियो का दिया हवाला
कायमगंज / फर्रुखाबाद
प्रजातंत्र में सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत के विकास का होना आवश्यक बताया गया है । क्योंकि कहा जाता है कि असली भारत गांवों में ही निवास करता है । जब गांवों का विकास नहीं होगा तो देश के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती । शायद इसी लिए ग्राम पंचायत के विकास तथा व्यवस्था के लिए प्रदेश में पंचायत विभाग बनाया गया । लेकिन विडंबना है कि आज भी कई वित्तीय वर्ष बीत जाने तथा लगातार जारी होते रहे बजट की खपत होती रही , फिर भी ग्रामों का विकास जितना वास्तव में होना चाहिए था धरातल पर नहीं हो पाया । आखिर इसके पीछे मुख्य कारण तो भ्रष्टाचार ही कहा जा सकता है और यदि ऐसा नहीं है तो अब तक विकास का जो खाका तैयार किया गया था । वह धरातल पर हकीकत में दिखाई भी देता । खैर जो भी हो किन्तु आज वानगी के तौर पर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव का शराब सेवन करने के अलावा भ्रष्टाचार जैसे कई गम्भीर आरोप लगाते हुए सचिव द्वारा खुलेआम बीच बाजार एवं अपने आवास पर शराब पीनेके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने को प्रमाण के तौर पर बताया है । ब्लाक कायमगंज के कमलपुर,राईपुर चिनहटपुर ,इकलहरा आदि ग्राम पंचायतों में तैनात एक ग्राम पंचायत सचिव जयवीर राजपूत पर उनकी ही एक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शमी खां ने आवासों की जांच व विकास कार्य कराए जाने के नाम पर तय की गई धनराशि चालीस हजार रूपए रिश्वत बतौर कार्यालय परिसर में लिए जाने का आरोप लगाया है। उसका भी वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों प्रधान व उसके समर्थकों पर आवास की जांच करने के दौरान मारपीट व सरकारी अभिलेख फाड़ने का भी आरोप लगाया था। जिसका मामला दो दिन बाद पुलिस ने राजनैतिक दबाब पड़ने के बाद दर्ज किया था। सचिव को नशे में अपने आपको भाजपा के एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार कहते सुना गया है। यह वीडियो भी पहले का ही बताया जा रहा है । तमाम आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध सचिव के खिलाफ प्रधान समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि वे अब जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर सचिव के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करेंगे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb