Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 16 मार्च 2024
आज कायमगंज तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस अवसर पर कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी लगभग 40 ग्रामीण पहुंचे । जहां उन्होंने अलग-अलग किंतु शिकायत एक ही तरह से करते हुए कहा कि उनकी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान द्वारा लगभग 40000 रुपया रिश्वत हर एक आबन्टी से लेकर भू -आवंटन सूची में अपात्रो के नाम सम्मिलित कराए हैं । दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि आवंटन प्रक्रिया से पूर्व न तो मुनादी कराई गई और ना ही डुग्गी पिटवाई गई और नहीं एजेंडा भी सही रूप से प्रकाशित कराया गया । उनके राजस्व ग्राम में कराया गया भू-आवंटन का कार्य उच्च अधिकारियों तथा राजस्व कर्मियों को भुलावे में डालकर गुमराह करके कराया गया है । जब इस कार्य के लिए खुली मीटिंग की गई तो वास्तव में इसकी सूचना सभी को नहीं थी । मीटिंग में पहुंचे सक्षम अधिकारी के सामने ग्राम प्रधान द्वारा अपने ही खास लोगों को बुलाया गया था। इस तरह से तैयार कराई गई आवंटन सूची में केवल अपात्र लोगों के नाम ही अधिक संख्या में सम्मिलित किए गए हैं । आरोप है कि जिन लोगों को लाभ पहुंचा जा रहा है वह वास्तव में इसके पात्र नहीं है । क्योंकि ऐसे लोगों के नाम सम्मिलित कराए जा रहे हैं जो या तो सरकारी कर्मचारी हैं या चार पहिया वाहन स्वामी तथा पिता पुत्र दोनों के नाम सूची में शामिल किया जा रहे हैं । वहीं कुछ के नाम पर्याप्त जमीन है । जैसी अनियमिताएं करके अपात्र लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है । वास्तव में जो पात्र हैं उनके नाम सम्मिलित नहीं किया जा रहे हैं । ग्रामीणों ने पूरी आवंटन प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की । – और कहा कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से आवंटन प्रक्रिया पूरी करते हुए भू – आवंटन का कार्य किया जाना चाहिए । ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम प्रधान द्वारा वैध – अवैध स्रोतों से संपत्ति अर्जित की गई है । इसलिए ग्राम प्रधान की अर्जित संपत्ति की भी जांच कराई जाए । क्योंकि ग्राम प्रधान पर ग्रामीण अवैध धन वसूली का आरोप लगा रहे थे । मिले शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच आर के को सौंपते हुए उनसे जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct