kaimganj news –भारतीय किसान यूनियन ने 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंप की समस्या समाधान की मांग

Picsart 24 03 16 18 34 32 660

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 16 मार्च 2024
आज भारतीय किसान यूनियन (हरपालपुर गुट ) के पदाधिकारी ने तहसील परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया । जिसमें तमाम किसान समस्याओं पर विचार विमर्श के उपरांत जिलाधिकारी के नाम संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा । जिसमें कहा गया है कि नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप है । बीमारियां फैलने की आसंका को देखते हुए जल्द रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया जाए । किसानों का कहना था कि 1 अप्रैल 2023 से शासन ने समरसेबल कनेक्शन का बिजली बिल माफ कर दिया है फिर भी विभाग बिल भेज रहा है इस तरह की गई वसूली का पैसा वापस किया जाए । उन्होंने सरकारी अस्पताल कायमगंज में मरीजों को सही और पूरी तरह से दवा उपलब्ध न कराए जाने पर जांच एवं कार्यवाही की मांग करते हुए ।आगे कहा कि इस समय किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है और ऐसे में नहर और रजवाह तथा माइनर सूखे पड़े हैं । अभिलंब टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए । ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों का निर्माण कराया गया । लेकिन सफाई के अभाव में तालाब सूखे पड़े हैं । वही उनका कहना था कि अधिकांश तालाबों पर दबंग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं । कुछ जगह कब्जा किया भी जा चुका है । उन्होंने चौरसिया मझोला गांव का उदाहरण देते हुए इस तरह किए गए अन्य तालाबों पर अवैध कब्जों को हटाने एवं अवैध कबजेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की । किसान नेताओं ने कहा कि खाद एवं रसद विभाग कोटेदारों की घटतौली के संबंध में जानकारी मिल जाने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं कर रहा है ‘ जिससे घटतौली को बढ़ावा मिल रहा है । अभिलंब कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । किसानों का कहना था कि यह सभी मांगें जनहित से जुड़ी हुई हैं । अतः इनका निराकरण भी शासन – प्रशासन को अभिलंब समय रहते कराना चाहिए । इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ प्रेमचंद सक्सेना – हरलाल राजपूत -कानपुर मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह .जयदेव सिंह शाक्य – सूरजपाल सिंह शाक्य आदि संगठन पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes