KAIMGANJ NEWS बायोमेट्रिक मशीन द्वारा ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर ग्राम विकास अधिकारियों ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Picsart 25 12 02 06 02 11 309

KAIMGANJ NEWS – काली पट्टी बांध जताया विरोध , जमकर की नारेबाजी , साथ ही एक स्वर में इस व्यवस्था पर रोक लगाने की उठाई माँग
कायमगंज /फर्रुखाबाद
प्रत्येक खंड विकास क्षेत्र में ग्राम पंचायत स्तर पर नियुक्त ग्राम पंचायत सचिव / ग्राम विकास अधिकारी पद नाम से नियुक्त कर्मचारीयों की आन लाइन हाजिरी का आदेश शासन ने जारी कर पूर्व व्यवस्था में परिवर्तन किया है ।
इसी आदेश से आक्रोशित ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम विकास अधिकारियों ने आज ब्लॉक मुख्यालय पर बैनर लहराते हुए विरोध कर आक्रोश जताया । उनका कहना है कि जब देश आजाद हुआ था । तब स्थिति बहुत ठीक नहीं थी । उस समय से लेकर आज तक उनके संवर्गीय कर्मचारियों ने अथक प्रयास और मेहनत से हरित क्रांति योजना को सफल बनाकर अन्न उत्पादन में आत्म निर्भरता लाने का काम किया । आज भी उन्हें प्रति माह दो सौ रुपया साइकिल भत्ता दिया जाता है । जबकि स्थिति बदली हुई है , हर एक ग्रा० पं० सचिव व ग्राम विकास अधिकारी जिसके पास दो से लेकर पाँच – छः ग्राम पंचायतों का चार्ज है । ऐशे में दिन में तीन बार आन लाइन हाजिरी अव्यवहारिक है। उनकी मांग है किउन्हें₹200 की जगह उचित वहान भत्ता दिया जाए, साथ ही वेतन विसंगति दूर की जाए । विरोध प्रदर्शन स्थल पर मौजूद संगठन के अधिकारी कह रहे थे कि विभागीय कार्यों के अलावा उन लोगों से अन्य और कार्य लिए जाते हैं । जिसका ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया कि विभागीय कार्य के अतिरिक्त फार्मर रजिस्ट्री आयुष्मान कार्ड योजना फैमिली आईडी अन्य कार्य लिए जाने से उनके सामने समस्या उत्पन्न होती है । साथ ही विभागीय कार्यों को करने में भारी असुविधा होती है । उनका कहना था कि ऑनलाइन हाजिरी के लिए जब तक हर ग्राम पंचायत स्तर पर उचित व्यवस्था न हो जाए ,तब तक यह व्यवस्था लागू करना पूरी तरह अव्यावहारिक है ।इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से परिस्थितियों के सामान्य होने तक स्थगित कर दिया जाना चाहिए । बे कह रहे थे कि जब इतनी ग्राम पंचायतों का चार्ज एक के ही जिम्में है । तो उस सचिव ग्राम पंचायत अधिकारी को कहां जाना है ,जहां जरूरी है, वहां पहले जाएगा, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनके पास सूचना आ जाती है कि आपको अभी वहां पहुंचना है ,तो ऐसी स्थिति में कार्य में वाधा तो उत्पन्न होती ही है ,साथ ही समय की भी बर्बादी होती है, वही मानसिक तनाव भी पैदा होता है । इसलिए उनका संगठन इस पद्धति का विरोध कर रहा है । इसे स्थगित कर दिया जाना चाहिए । जब सारी सुविधाएं शासन द्वारा प्रदत्त कर दीं जाएं , इसके बाद ही इसे लागू किया जाना उपयुक्त होगा ।यदि ऐसा नहीं होता है तो उनके संगठन का विरोध जारी रहेगा । विरोध प्रदर्शन अवसर पर संगठन जिला अध्यक्ष शशिदेव सिंह, सचिव विवेक कुमार मिश्र, रनवीर सिंह, रविन्द्रसिंह, रेनू शाक्य, आनंद गंगवार, सुधीर श्रीवास्तव, शुभम् तिवारी, अनुराग सक्सेना, मनीराम शाक्य, विवेक कुमार, विजयशंकर, मोहम्मद आरिफ आदि उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes