Kaimganj news -मृतक के मुंह से निकल रहा था खून, मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच ,फॉरेंसिक टीम ने एकत्र किए सबूत के लिए नमूने
-पड़ोसी थानों से शव की शिनाख्त के लिए किया जा रहा प्रयास, किंतु अब तक नहीं हो सकी थी पहचान कायमगंज/फर्रुखाबाद 11सितंबर 2023
कायमगंज नगर के पास स्थित चीनी मिल को जाने वाले रोड के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक के किनारे लगे आम के बाग में आज एक अज्ञात शव पड़ा दिखाई दिया । शव पड़े होने की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई I सूचना पाते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। वही फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत के लिए मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए । मृतक की पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में भेजा गया है।
चीनी मिल रोड स्थित क्षेत्राधिकारी के आवास के ठीक सामने रेलवे ट्रैक के दूसरी तरफ सुभानपुर निवासी फाकिर खां के आम के बाग में एक ग्रामीण का शव औधे मुंह पड़ा दिखाई दिया। शव की सूचना पर आसपास के लोगो की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। तभी लोगो को पता चला शव उलियापुर के किसी व्यक्ति का है। इस पर गांव के लोग पहुंचे। लेकिन किसी ने शिनाख्त नहीं कर पाई। काफी देर बाद 112 डायल पुलिस पहुंची। जहां पुलिस कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर जेपी पाल, मंडी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार कश्यप फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे और जांच की। इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की तलाशी ली , तो मृतक के पास से बीस रुपये का एक नोट के अलावा दो सिक्के मिले। जेब में एक छोटी सी पालीथिन भी मिली। शव से करीब तीस मीटर दूरी पर मृतक की प्लास्टिक की काले रंग की चप्पल मिली। वही सफेद अगौछा बिछ़ा हुआ मिला। अगौछे से कुछ दूरी पर झाडियों की तरफ प्लास्टिक का गिलास, पानी का पाउच पड़ा मिला I वही मेड़ पर काला थैला पड़ा था। पुलिस ने अनुमान लगाया हो सकता है । मृतक ने यहां शराब पी हो। मृतक का रंग गेहूंआ है। वह काले रंग का लोअर, आसमानी चेकदार शर्ट पहने है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष की रही होगी। पुलिस ने शव को सीधा किया तो शव बुरी तरह से अकड़ा था। मुंह के पास से हल्का सा ब्लड आ रहा था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी के लिए भेज दिया।
इनसेट: –
अज्ञात शव की पहचान का प्रयास करते हुए पड़ोसी थानों को दी गई जानकारी
कायमगंज , सितम्बर11
चीनी मिल रोड के समीप आम के बाग में पड़े मिले शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने आसपास के थानों व पड़ोसी जनपदों में जानकारी शेयर की है l ताकि अज्ञात शव की पहचान हो सकेl
इनसेट: –
रविवार वाले दिन मृतक रेलवे स्टेशन तथा ट्रैक के आसपास घूमता हुआ देखा गया था
कायमगंज,11 सितम्बर
बाग में अज्ञात शव को लेकर लोगो की माने तो उनका कहना है कि रविवार को वह रेलवे स्टेशन तथा ट्रैक के आस पास घूमता हुआ देखा गया था। लेकिन यह व्यक्ति कौन है और यहां क्यों घूम रहा था, यह किसी को पता नहीं है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb