KAIMGANJ NEWS तेजी से जा रहे ट्रेक्टर की चपेट में आए वाइक सवार दो युवक – एक की हुई मौत , दूसरा गंभीर घायल

IMG 20251027 WA0335

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
दुखद घटना थाना क्षेत्र कंपिल में सिवारा सड़क मार्ग पर हुई जिसमें ट्रेक्टर की टक्कर से वाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है ।

Picsart 25 10 12 15 15 18 711

बताया गया कि यह दोनों युवक कहीं शादी समारोह में शामिल होने के लिए वाइक से जा रहे थे । किन्तु रास्ते में ही दुर्घटना हो गई । मिली जानकारी अनुसार :-जनपद कासगंज की थाना / कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव सुजावलपुर निवासी ईरिक्शा चालक 45 वर्षीय रतीराम अपने गांव के ही धर्मेंद्र के साथ थाना कंपिल क्षेत्र के गांव रौकरी में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोनों बाइक से सिवारा मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे सुजावलपुर गांव के ही साबिर ने घटना देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Picsart 25 10 12 15 14 42 027

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल लाया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने रतीराम को देखकर मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया । सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे । मृतक की पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक रतीराम के तीन बेटियांऔर एक बेटा हैं। हल्का पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes