KAIMGANJ NEWS -पड़ोसी ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सवारियों को बसों से नीचे उतारा – घायलों को उपचार के लिए नगर के सीएससी में कराया गया भर्ती
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम पितौरा के पास बेरियों वाली मोड़ पर आज बुधवार सबेरे आ रही दो रोडवेज बसें आमने-सामने टकरा गई । टक्कर लगते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई । जिसे सुनकर वहां मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे ।

ग्रामीणों ने तत्काल सहायता पहुंचाते हुए बसों में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला । गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को उपचार के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कर दिया गया । वैसे इस घटना में हल्की-फुल्की चोटें लगने वालों की कुल संख्या लगभग आधा सैकड़ा बताई जा रही है । आज प्रातः सात बजे फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही बस संख्या UP 76 टी 5967 पितौरा बेरियों वाली मोड़ पर सामने से आ रही एटा डिपो की बस संख्या UP 78 J T 8472 अचानक आमने सामने आ गई ।

घवराए बस चालकों ने जब तक संभलने का प्रयास किया कि तबतक पलक झपकते ही दोनों बसों में टक्कर हो गई ।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे में एटा डिपो के चालक मोहन सिंह पुत्र रामबाबू निवासी सैलार जनपद एटा और परिचालक आदेश कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी छिबरामऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, फर्रुखाबाद डिपो के कंडक्टर अतुल निवासी जैथरा जनपद एटा को भी चोटें आईं। फर्रुखाबाद डिपो का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।अस्पताल पहुंचे अन्य घायलों में दीपक पुत्र वीरेंद्र कुमार व वीरेंद्र कुमार पुत्र गोवर्धन निवासीगण नगला नान थाना शमसाबाद, अंजलि श्रीवास्तव पत्नी रणजीत सिंह निवासी उखरा, जसमई दरवाजा, तथा रविश कुमार पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम घटौसा थाना अल्लाहगंज, शाहजहांपुर व पुष्पेंद्र सिंह पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी नगला सेठ, थाना शमशाबाद कुछ ज्यादा घायल हो गए । अंजलि श्रीवास्तव ने बताया कि वह दवा लेने आगरा जा रही थीं। बस चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जिससे हादसा हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में 50 से 100 यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 और कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया । सभी घायलों का उपचार कायमगंज सरकारी अस्पताल में जारी है। इधर, हादसे के बाद कई यात्री दूसरी बसों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। वही मौके पर पहुंचे एआरटीओ सुभाष राजपूत ने जांच पड़ताल कर बताया गया है कि दोनों बसें अनुबंधित थीं । जिस स्थान पर आज यह दोनों बसें आमने-सामने टकराई उस स्थान पर काफी घुमावदार मोड़ होने के कारण आए दिन घटनाएं होती रहती हैं । इससे पहले भी इसी स्थान तथा इसके बिल्कुल इर्द गिर्द कई घटनाएं घटित हो चुकी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb