KAIMGANJ NEWS- मृतक युवतियों के घरवालों ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों पर लगाया अपनी बेटियों को प्रताडित करने का आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद30 अगस्त2024
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में युवतियों के दोहरे मौत कांड में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल । इस गांव में दो युवतियां जन्माष्टमी वाले दिन रात को गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर हो रहे कार्यक्रम को देखने के लिए अपने घर से वहां गई थी । किन्तु वापस नहीं लौटी । घर वाले खोजवीन करते रहे किन्तु कोई पता नहीं चल पाया था । सवेरे शौच क्रिया करने गई गांव की महिलाओं को आम के बाग में पेड़ की शाखा पर फांसी के फंदे से झूलते हुए दो लड़कियों के शव दिखाई पड़े थे । सूचना पर वहां पहुंचे परिजनों को दोनों के शव पेड की डाल पर दुप्पटे के फंदे में फांसी पर झूलते हुए मिले । इनमें से एक की उम्र 18 वर्ष और दूसरी युवती की उम्र16 वर्ष बताई गई । पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का दाह संस्कार भी कर दिया गया था । इस हृदय विदारक सनसनी खेज घटना स्थल पर एक मोबाइल तथा मृतका के कपड़ों से एक सिम बरामद हुआ था । दोनों मृतक युवतियों के पिताओं ने संयुक्त रूप से पुलिस को लिखित तहरीर देकर कहा कि मिली सिम से ही थाना कंपिल क्षेत्र के गांव भैंसार मजरा धर्मपुर निवासी दीपक पुत्र शिवदयाल तथा उन्हीं के गांव भगौतीपुर का निवासी पवन पुत्र सैंकूलाल यह दोनों उनकी बेटियों से बात करते थे । मृतकों के पिता ने अपनी – अपनी बेटियों को इन आरोपियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया । तहरीर में कहा गया है कि जिस दिन घटना हुई उस समय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे । फंदे से शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था । उस समय मैं गमी के कारण परेशान था । तहरीर नहीं दी थी । अब रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे रहा हूँ । पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीती रात को दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस2023/108 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर नामजद दीपक तथा पवन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb