KAIMGANJ NEWS – ट्रैक्टर चालक मौके से फरार – घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा ट्रैक्टर लिया कब्जे में
कायमगंज / फर्रुखाबाद
यह दुखद घटना कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर विहारीपुर के सामने सिवारा सड़क मार्ग पर आज समय दिन के लगभग10-30 बजे घटित होने की जानकारी मिली है ।

बताया गया कि सिवारा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बहवलपुर मिस्तनी निवासी
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर के पास आज सुबह 10.30 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी शावीर खाँ अपने भांजे आसिफ तथा भतीजे राज मोहम्मद के साथ वाइक से फतेहगढ़ कचहरी किसी काम से जा रहे थे । वे जब सवितापुर गांव के सामने पहुंचे । उसी समय कंपिल – सिवारा सड़क मार्ग चौड़ीकरण में लगे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से विना किसी संकेत के ट्रैक्टर को अचानक दूसरी तरफ मोड़ दिया । पीछे से आ रही वाइक ट्रैक्टर से टकरा गई । जिससे वाइक सवार तीनों घायल हो गए । दुर्भाग्य से उसी समय इसी क्षेत्र के गांव बढ़हार निवासी युवक अनिल (26) पुत्र कप्तानसिंह भी वाइक से इन्ही के पीछे आ रहा था , उसकी भी वाइक ट्रैक्टर से टकरा गई . अनिल भी घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया गया कि अनिल अपनी तीन बहिनों के लिए स्कूल की कापी किताबें खरीदने जा रहा था । अनिल के चेहरे पर ज्यादा गंभीर चोटे लगी है । घटना की सूचना मिलने पर एसओ विश्वनाथ आर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । जहां से चारों दुर्घटना प्रभावित वाइक सवारों को चिकित्सा सहायता के लिए सीएचसी कायमगंज भिजवाया । सीएचसी में ड्यूटी पर मौजद डाoअमरेश कुमार ने तत्काल सभी का प्रारंभिक परीक्षण किया । जिसमें डाक्टर ने राजमोहम्मद तथा आसिफ को मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी संजयवर्मा ने अस्पताल पहुंच कर जानकारी ले दोनों मृतकों का पंचनामा भरवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । उधर गंभीर रूप से घायल अनिल सहित दोनों को प्राथमिक उपचार दे हायर मेडिकल सेन्टर के लिए रेफर कर दिया गया । ‘
इनसेट :-
गरीब परिवार में छाया मातम नहीं थम रहे आंसू
कायमगंज : –
कंपिल सिवारा मार्ग पर दुर्घटना में जान गंवाने वाले राज मोहम्मद पुत्र इसरार तथा इन्हीं के निकट संबंधी आसिफ के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है । राज का परिवार मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपनी गुजर वशर करता है ।

अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है । मृतक के दोनों बडे भाइयों ताज मोहम्मद व इंतजार मोहम्मद एवं मां शकीला बेगम तथा पत्नी साहिबा रो – रो कर बेहाल हो रहे हैं । मृतक राज के एक बेटा है । रोती हुई मां कह रही थी कि उसने बेटे से कहा था कि आज कहीं मत जाओ जरूरी हो तो फिर चले जाना किन्तु होनी को टाला नहीं जा सका – सामने रखे दो युवाओं के शवों को देख तथा परिवार की चीख पुकार सुन वहां मौजूद हर किसी का आंखें नम हो रही थीं । वहीं मृतक आसिफ अपने परिवार का अविवाहित इकलौता बेटा था जिसकी मौत से पिता इसरार एवं मां व परिजन बेहद गमगीन हो सूनापन महसूस कर रहे हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb