बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग हुए घायल
कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 सितंबर 2022
आज कायमगंज अलीगंज मार्ग पर स्तिथ गांव रानीपुर गौर के सामने हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार दो ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कंपिल के गांव त्यौर खास निवासी 40 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र श्यामलाल तथा उनका साथी 35 वर्षीय भानु पुत्र रामनरेश बाइक द्वारा अपने किसी निजी काम से कायमगंज बाजार गए थे। जहां से वापस लौट रहे थे। जब वे गांव रानीपुर गौर के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे । उसी समय तेज रफ्तार बाइक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार से टकरा गई ।इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार उछल कर सड़क पर जा गिरे। जिससे उनके सिर तथा अन्य अंगों में काफी चोटें आने से दोनों लोग लहूलुहान हो गए ।घटना की सूचना पाकर बिना देर किए एंबुलेंस 108 के ईएमटी बलराम सिंह तथा पायलट राहुल यादव ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सहारा देकर एंबुलेंस में लिटाया और लहूलुहान हालत में बिना देर किए ही नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लाकर भर्ती करा दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों घायलों के परिवार में अफरा तफरी मच गई। परिजन घायलों की खैर खबर लेने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचे। जहां दोनों घायल उपचाराधीन थे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov