अन्ना सांड के हमले से किशोर घायल- हालत गंभीर
कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 सितंबर 2022
आवारा गोवंश किसानों के लिए लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। झुंड के झुंड में घूम रहे गोवंश खेतों में खड़ी फसलों को उजाड़ते हैं । फसलें बचाने के लिए मेहनतकश अन्नदाता दिन और रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हो रहा है । इसी के साथ यह गांव गौवंश जिनमें (नर पशु )सांड अब तो हमला भी करने लगे हैं। आज कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन के पास बसे ग्राम फतिहापुर का 14 वर्षोय किशोर अंकित पुत्र ध्रुव पाल अपने खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में ही आवारा घूम रहे एक बिगड़ैल अन्ना सांड़ ने किशोर पर हमला कर दिया। किशोर ने बचाव का काफी प्रयास किया। लेकिन फिर भी बिगड़ैल सांड ने किशोर को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । पड़ोस में काम कर रहे लोगों ने शोरगुल मचाकर तथा लाठी-डंडे पीटकर जैसे तैसे सांड जो किशोर को जमीन पर गिरा कर अपने सींगों से घायल कर रहा था, बचाया। घायल अवस्था में बच्चे को उपचार के लिए नगर कायमगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां समाचार लिखे जाने तक गंभीर रूप से घायल किशोर का उपचार जारी था।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr