_पिछले कई दिनों से प्रेशर हो रहा था डाउन
कायमगंज, फर्रुखाबाद 8 मार्च 20 22। सोमवार रात चीनी मिल के ट्यूब बॉयलर में खराबी के कारण पेराई बंद हो गई। मिल आए किसान गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों का भारी जमावड़ा लग गया। तौल बंद होने से किसान परेशान हैं।
चीनी मिल की लगभग 50 साल पुरानी जर्जर मशीनें सोमवार रात सफेद हाथी साबित हो गई । जिससे पेराई ठप हो गई। गन्ना आपूर्ति करने आए किसान रात से ही मिल चालू होने के इंतजार में परेशान नजर आए । मिल के बॉयलर का प्रेशर कई दिन से डाउन हो कर रुक रुक के चल रहा था। जिससे पेराई भी सुचारु रूप से नहीं चल पा रही थी। रात में जब पूरी तरह पेराई ठप हुई तो पता लगा कि बॉयलर की ट्यूब लीक हो गई है। ट्यूब को ठीक करने के लिए अब उसे ठंडा किया जा रहा है। अभी कोई पता नहीं है कि कब तक मरम्मत हो कर मिल दोबारा से चालू हो सकेगी। जीएम किशनलाल ने बताया कि ट्यूब लीक होने से प्रेशर डाउन हो रहा था। ट्यूब जब ठंडी हो जाएगी, तब चेकिंग के बाद पता चल सकेगा कि कितनी ट्यूब लीक है। ट्यूब को ठंडा कर जल्द मरम्मत करने का प्रयास किया जा रहा है।
मिल की चिमनी से धुएं के साथ निकलने वाली राख को रोकने के लिए वेट स्क्रबर लगाया गया। यह यंत्र राख को गीला कर नीचे बैठा देता है। 
सफेद धुआं चिमनी से निकल जाता है। सूत्रों के अनुसार, राख को हटाने का ठेका एक मिल के कर्मी को दिया गया है।
कई दिन से ठेकेदार ने राख नहीं निकलवाई। इससे यंत्र पर लोड बढ़ता चला गया और आईडी फैन असंतुलित हो गया। मंगलवार को इसकी मरम्मत की गई। यह भी बताया गया कि इसमें राख जमा होने से बॉयलर पर लोड बढ़ता गया। इससे ट्यूब लीक हो गई हैं और प्रेशर डाउन होता चला गया। बारहाल जो भी हो ट्यूब फेल होने से चीनी मिल को बंद किया गया है। मिल को दोबारा चालू करने के लिए वर्कर्स मरम्मत का कार्य करने में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ मिल बंद होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गन्ना लादे किसान मिल गेट पर अपने वाहन लिए खड़े हुए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb