Kaimganj News: पत्नी की बेवफाई तथा उसी के आशिक की प्रताड़ना से परेशान मजदूर ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास

Kaimganj News

कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 सितंबर 2022
कहा जाता है कि कौन कब किसके प्रेम जाल में फसकर ,अपनों को ही धोखा दे- दे। कुछ कहा नहीं जा सकता ।ऐसा ही एक प्रकरण आज देखने को मिला । जब जहर पीड़ित 30बर्षीय श्रमिक को उपचार के लिए कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । उसके साथ आई उसकी भाभी तथा भाई ने जो उस पर एक बार तो विश्वास ही नहीं हो रहा था। लेकिन जब उसने जोर देकर कहा तो उसे सुनकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। दी गई जानकारी के अनुसार कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव सौदान सिंह की गढिया का निवासी टिंकू लाल पुत्र राम सिंह ईट भट्टा मजदूर है।

वह मजदूरी करके ही अपना परिवार भी चलाता है। उसकी भाभी ने बताया कि शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी लेबर ठेकेदार बबलू जो भट्टे पर गुजरात प्रांत में काम कराने के लिए उसके देवर टिंकू लाल को तथा साथ में उसकी पत्नी सोनी को लेकर किसी वाहन से जा रहा था। कायमगंज पहुंचकर ठेकेदार ने टिंकू से अभद्रता करना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे जमकर मारा पीटा और हाथ पैर बांधकर वाहन में ही डाल लिया ।

इस तरह वे उसे लेकर अलीगढ़ पहुंचे। जहां से मौका पाकर किसी तरह टिंकू बचकर निकल आया और घर आकर आप बीती हम सबको बताई। उसका कहना है कि टिंकू की पत्नी अपने 3 बच्चे मुस्कान (10 )खुशबू (8) और रागिनी को छोड़कर अपने को धोखा देकर ठेकेदार के साथ चली गई।

इसी से आहत होकर टिंकू ने चूहा मार दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हम लोगों को जैसे ही पता चला, वैसे ही हम इसे लेकर उपचार के लिए कायमगंज नगर के सरकारी अस्पताल लाए हैं। जहां समाचार लिखे जाने तक विष पीड़ित का उपचार जारी था। पत्नी की बेवफाई ऐसा लग रहा है कि टिंकूं कहीं अपना मानसिक संतुलन न खो बैठे।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes