Kaimganj news -शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में काफी बिलम्ब से चेते अधिकारियों ने संबंधित क्लर्क तथा एक स्कूल के प्रधानाध्यापक को सुसाइड नोट के आधार पर किया निलंबित , साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए विभाग को भी अवगत कराया गया
कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 सितंबर 2023
आठ वर्ष से वेतन न मिलने पर आहत हो मोहल्ला काजमखां के निवासी परेशान शिक्षक ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया । इलाज के दौरान सैफई में उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कायमगंज नगर के मोहल्ला काजमखां निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी के पिता ग्रीशचंद्र शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर तैनात थे । सेवा काल में ही उनकी मृत्यु हो गई । पिता की मौत के बाद अनिल की नियुक्ति मृतक आश्रित के रूप में सहायक अध्यापक पद पर बेसिक शिक्षा विभाग में हुई थी। वह वर्तमान में परिषदीय स्कूल झब्बूपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। किन्तु फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के मामले में जनवरी सन 2016 में विभाग से उन्हे बर्खास्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में बर्खास्त शिक्षक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी । 11 मार्च 2016 को शिक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी को सवेतन बहाल किया गया था। उसके बाद तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी ने शिक्षक का वेतन भुगतान का आदेश दिया था। उसके बाद भी कार्यभार गृहण करने व वेतन पाने के लिए शिक्षक विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाता रहा। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते न्यायालय आदेश के बावजूद भी शिक्षक को पिछले 8 वर्ष से वेतन के रूप में एक रुपया तक भुगतान नहीं प्राप्त कराया गया । इतना ही नहीं इस अवधि में उसे जीवन निर्वाह भत्ता भी उपलब्ध नहीं कराया । ,। 7 जुलाई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक पत्र जारी कर एबीएसए को दोषी भी माना था। बुधवार को शिक्षक ने एसडीएम को संबोधित पत्र में कहा था कि 25 सितम्बर को डीएम समेत बीएसए से फरियाद की लेकिन समाधान नहीं हुआ। उसने एबीएसए कार्यालय की ओर से कोई निर्णय न लेने की बात कहकर उल्टा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया । उसी दिन परेशान शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खा लिया । इस पर उन्हें कायमगंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन सैफई ले गए। जहां बुधवार की देर रात शिक्षक की मौत हो गई। मौत पर घर में कोहराम मच गया। वहां की पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इनसेट: -विभागीय कार्यवाही में संबंधित क्लर्क तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए , खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध लिखा गया विभाग को पत्र
कायमगंज 29 सितम्बर
शिक्षक मृतक त्रिपाठी की मौत के संबंध में बताया गया कि इनकी नियुक्त पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित के तौर पर वर्ष 1999 में सहायक अध्यापक पद पर हुई थी । इस वक्त वह विकासखंड कायमगंज के झब्बूपुर परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त थे । इस प्रकरण में शिक्षक की इंटरमीडिएट परीक्षा की मार्कशीट वर्ष 1996 में जारी फर्जी पाई जाने पर विभागीय जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था । निलंबन काल के बाद बर्खास्तगी हो गई । बखास्तगी आदेश के विरूद्व शिक्षक न्यायालय गए थे । जहां स्टे प्राप्त हो गया था । स्टे के बाद तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी कायमगंज को ज्वाइन कराने व वेतन भुगतान के निर्देश दिए थे । लेकिन स्कूल के अभिलेख देखे गए तो वहां शिक्षक की कोई उपस्थिति दर्ज नहीं मिली ।। इसलिए वेतन अहारण नहीं किया गया । इस पर घटना के बाद संबंधित लिपिक, उस परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी के विरूद्व अपर शिक्षा निदेशक को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb