KAIMGANJ NEWS – मृतक अपनी ननिहाल नानी को अपने घर बुला ले जाने के लिए यहां आया था – हैंडपाइप से संबद्ध समर विजली कनेक्शन ठीक करते समय हुआ हादसा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद में देर शाम ननिहाल आए युवक की हैंडपंप में उतरे विधुत्त करंट लगने से दुखद मौत हो गई। मिली जानकारी केअनुसार मैनपुरी जनपद के गांव बागपुर निवासी महेंद्र शाक्य का 25 वर्षीय पुत्र पंकज अपनी अताईपुर जदीद निवासी नानी के घर बुधवार को आया था। उसकी नानी अपने बेटे राजेश के साथ दिल्ली में रहती थीं और वे मंगलवार को ही दिल्ली से आई थीं। पंकज भी दिल्ली में ही काम किया करता था। वह अपनी नानी को मैनपुरी अपने घर बुला ले जाने के लिए आया था। आज शाम को घर के आंगन में लगे हैंडपंप में लगी समर को उसने चलाया तो समर के न चलने पर वह उसे ठीक करने के लिए हैंडपंप के पास आया। जैसे ही उसने हैंडपंप के हत्थे को पकड़ा वस विधुत्त करंट की चपेट में आ गया और वहीं जमीन पर गिर पड़ा ।उसे गिरते देख नानी चीखने लगी। शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग पहुंच गए। वे उसे लेकर सीएचसी आए। जहां डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर अस्पताल से चले गए । पारिवारिक सूत्रों के अनुसार
मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन निशू है जिसकी शादी कन्नौज जनपद के विष्णुगढ़ के रणजीत शाक्य के साथ हुई है। घटना की जानकारी होते ही मृतक की मां विमला और पिता महेंद्र अताईपुर (कायमगंज ) आ गए। बेटे के शव पर बिलखती माँ के करुण रुदन को सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आई थी । पूरे गांव में शोक की लहर दिखाई दे रही थी । मृतक की
बृद्ध नानी एवं परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा था ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct