KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
व्यस्त मार्ग पर तेज रफ्तार वाइक की टक्कर लगने से बाजार जा रहा साइकिल सवार बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था । घायल को पड़ोसी दुकानदारों ने घटना स्थल से ले जाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था ।

घटना के संबंध में बताया गया कि दिनांक 11/8/2025 को समय दोपहर बाद कायमगंज -फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित आयवर्त ग्रामीण बैंक शाखा के सामने पीछे से आ तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने बाजार कर घर वापस लौट रहे वृद्ध पितौरा निवासी साबिर अली पुत्र कादर अली ( 60 वर्ष ) को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे उछलकर वह दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को कायमगंज सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया गया । वहां भी प्राथमिक इलाज के बाद उसे सैफई अस्पताल इटावा के लिए रेफर किया गया था । जब परिजन उसे लेकर सैफई जा रहे थे, तभी रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को घर ले आए और इसके बाद एक तहरीर कोतवाली पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया है कि साबिर अली मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण किया करते थे वह बाजार से तंबाकू के बोरे लेने गए थे। मृतक के बेटे जावेद ने बताया कि उसकी मां कुरैशा बेगम की अभी कुछ माह पहले ही मौत हो चुकी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun