Kaimganj news-शिक्षक संघ ने छात्रा के अभिभावकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की
-भीषण सर्दी के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीत लहर का अवकाश घोषित हो चुका है किंतु फर्रुखाबाद में 31 जनवरी तक स्कूल बंदी के आदेश न होने पर शिक्षक संघ पदाधिकारी ने जताया अफसोस
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पूरा जनवरी महीना शीतलहर की चपेट में बीता । इस बीच भीषण सर्दी के कारण आम जनजीवन तक अस्त व्यस्त दिखाई दिया ।

हालांकि आज सूर्य की कुछ किरणें जमीन पर पड़ने के कारण लोग राहत महसूस कर रहे हैं । लेकिन इससे पहले अभी तक सर्दी का कहर जारी रहा । ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा । जिला प्रशासन द्वारा बीच-बीच में नर्सरी से लेकर कक्षा 8तक के बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए स्कूल बंद करने के आदेश भी पारित कर दिए गए थे । बताया जा रहा है कि अभी पिछले कुछ दिनों से स्कूल खुले लेकिन सर्दी का प्रकोप कम नहीं हुआ । भीषण सर्दी की चपेट में आकर विकासखंड कायमगंज के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय कारव, ( कंपिलक्षेत्र ) की कक्षा पांच की छात्रा अंशिका की ठंड लगने मृत्यु हो गई। अंशिका के पिता विक्रम सिंह यादव ने बताया कि बच्ची को ठंड लगी।वह बच्ची को लेकर कंपिल गये और दवा दिलाई। फायदा न होने से कायमगंज ले जाने की तैयारी कर रहे थे । तभी सुबह आठ बजे बच्ची की मौत हो गई।बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने कक्षा पांच की छात्रा अंशिका के आकस्मिक निधन पर तहसील प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भीषण शीत लहर के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में 31 जनवरी तक बच्चों का अवकाश है ,फिर भी जिला प्रशासन ने जनपद फर्रुखाबाद में सर्दी से बचाव के लिए बच्चों के लिए अवकाश31 जनवरी तक घोषित नहीं किया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb