Kaimganj news –राशन दुकानों पर घटतौली नियंत्रण के लिए तौल वाले कांटे को किया जाएगा ई – पास मशीन से कनेक्ट

Picsart 24 03 14 21 18 55 924

Kaimganj news- तहसील में कोटेदारों को डेमो दिखा दिया गया प्रशिक्षण

कायमगंज /फर्रुखाबाद 14 मार्च 2024
नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश अनुसूचित वस्तु विक्रेता दुकानों से घटतौली होने की शिकायत पात्र लाभार्थियों द्वारा की जाती रही है । बहुत से मामलों में दौरान जांच पाया गया कि घटतौली की शिकायत सही है ।किसी-किसी मामले में राशन दुकानदार के विरुद्ध कार्यवाही भी की गई और बहुत से मामले किसी कारणवश या फिर सुलह समझौते के आधार पर ठंडे बस्ते में डाले जाते रहे । जैसी स्थिति को देखते हुए शासन के निर्णय अनुसार अब राशन तौल के लिए नई तकनीक की विधि अपनाई जाएगी । जो घटतौली रोकने में कारगर साबित हो सकती है । इसी के लिए आज तहसील में मास्टर ट्रेनरों ने कोटेदारों को डेमो दिखा पूरी प्रक्रिया को समझाया । पूर्ति निरीक्षक सुधांशू यादव की मौजूदगी में मास्टर ट्रेनर ने कोटेदारो को ई-पास मशीन का ई-कांटे से लिंक करने का प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर व मंडल प्रभारी आकाश सविता, जिला इंजीनियर प्रवीन कुमार ने ई-पास मशीन से ई-कांटा मशीनो को लिंक करने का तरीका बताया। ताकि राशन में घटतौली की समस्या को समाप्त किया जा सके। इस दौरान जिला इंजीनियर ने डेमो के माध्यम से उपस्थित कोटेदारो को क्रियात्मक रूप से जानकारी कराई । जानकारी दी कि भविष्य में इसी नई विधि से ही खाद्यान का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लाक इंजीनियर अपूर्व महेश्वरी समेत तहसील क्षेत्र के कोटेदार प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes