Kaimganj news –प्राकृतिक आपदा से फसलों का मुआवजा देने लायक सर्वे में नहीं पाया गया नुकसान

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 मार्च 2024
अभी-अभी कुछ दिन पहले ही तेज हवाओं के साथ आसमान में घुमड़ते बादलों से रह – रह कर वर्षा हुई ।वहीं कहीं -कहीं ओले भी गिरे ।ऐसी स्थिति में किसानों के नुकसान की संभावना होने की आशंका भांपकर शासन ने जिला प्रशासन को ओला बृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया था । राजस्व कर्मियों द्वारा सर्वे के बाद नुकसान आकलन आख्या सौंप दी । इस संबंध में तहसील प्रशासन द्वारा मिली जानकारी में कहा गया कि सर्वे तहसील क्षेत्र के कंपिल क्षेत्र में 10 ग्रामों का वही रोशनाबाद में 32 गांव का एवं मंझना से लेकर गांव वीरपुर तक 40 ग्रामों का सर्वे कराया गया । सर्वे रिपोर्ट के अनुसार वर्षा – ओला जैसी प्राकृतिक आपदा में 82 ग्रामों में कुल मिलाकर औसतन 15% से लेकर 18% तक ही अधिकतम नुकसान होने की स्थिति ज्ञात हुई । जो न्यूनतम नुकसान की श्रेणी में आने के कारण मुआवजा देने के नियम में नहीं आना बताया गया । कहा गया कि जब इस तरह की आपदा या अन्य किसी प्रकार से नुकसान का प्रतिशत 33 परसेंट से अधिक होता है तो उसी के अनुपात में क्षति आकलन के अनुसार आर्थिक सहायता के रूप में मुआवजा उपलब्ध कराया जाता है ।लेकिन यहां तो उतने अनुपात में नुकसान की सर्वे रिपोर्ट ही प्राप्त नहीं हुई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes