दो महिलाओं सहित तीन ने खाया जहर हालत गंभीर

Picsart 23 02 12 11 36 51 866

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 12 फरवरी 2023
अलग-अलग घटनाओं में एक युवक तथा दो महिलाओं ने जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों ने कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम लालपुर पट्टी निवासी चंदन(20) पुत्र जागेश्वर की पत्नी अपने मायके भटासा गई हुई थी। बुलाने पर घर वापस नहीं आई। जिससे नाराज होकर युवक चंदन ने बाजार से खरीद कर जहर खा लिया। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन आनन-फानन उसे लेकर कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वही थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी हरिश्चंद्र की 18 वर्षीय पुत्री ने किसी बात को लेकर देर रात जहर खा लिया। परिजन इसे भी लेकर कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। एक अन्य घटना में थाना नवाबगंज के क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी आशीष की 25 वर्षीय पत्नी ने पति से हुई कहासुनी को लेकर जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। इन सभी के परिजनों ने कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य में लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने प्राथमिक उपचार देकर तीनों को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । रेफर किए गए सभी जहर पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई थी।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes