Kaimganj news –जानमाल की धमकी, मुकदमा दर्ज,भटासा गांव का है मामला।

Picsart 23 06 30 18 58 14 053 jpg

Kaimganj news –कायमगंज। फर्रुखाबाद
भटासा में एक हत्यारोपित व उसके पुत्र ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित ने अनहोनी की भी आशंका जताई है।
23 मई को क्षेत्र के गांव भटासा निवासी श्यामू के पिता हरीश चंद्र की पुरानी रंजिश को लेकर हत्या कर दी गई थी। 5 सितंबर को शाम करीब सात बजे उसके पड़ोस में रहने वाले रामनिवास व उसके पुत्र आकाश ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। श्यामू का कहना है रामनिवास उसके पिता की हत्या का आरोपी है। यह लोग किसी भी समय उसके साथ कोई अनहोनी कर सकते है। आरोपितों द्वारा गाली गलौज करने का वीडियो भी उसके पास है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गाली गलौज, धमकी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
कायमगंज। फर्रूखाबाद
घर में अकेली महिला से आरोपित ने छेड़छाड़ की। पुलिस नेे मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा है 6 सितंबर को वह गांव में भागवतकथा सुनने गया था। देर रात करीब नौ बजे उसके चचेरे भाई विमलेश ने उसकी पत्नी को अकेला पाकर छेड़छाड़ की। पत्नी ने जब शोर मचाया तो आरोपित भाग गया। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इनसेट
झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर केस
कायमगंज।
छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर वादिनी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सन 2022 में उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा गांव के ही आरोपित दौलतराम के खिलाफ दर्ज कराया गया था, जिसमें महिला ने समझौता के तहत शपथ पत्र दे दिया था। न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर वादिनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर मुकदमें के बिबेचक एसआई एमएल पिपिल ने वादिनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

कच्ची शराब समेत तीन गिरफ्तार
कायमगंज। फर्रुखाबाद
कोतवाली पुलिस ने ममापुर बंबे के पास गांव के ही छैलू पुत्र रामस्वरूप व गांव मंसूरनगर निवासी बंटी व अबधेश को 10-10 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes