Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 जुलाई 2023
बेखौफ चोरों ने बीती रात एक ही मोहल्ले में चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों द्वारा एक घर में दीवार में नकव लगाया । वही तीन घरों में दीवार के रास्ते चोर घुसे। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
बृहस्पतिवार की रात को कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम भुड़िया कटरा रहमत खां में अज्ञात चोरों द्वारा सबसे पहले परवेज पुत्र मुनक्का खान के घर के पिछवाड़े दीवार में नकब लगाया। यहां से 1 हजार 5 सौ का सामान चुरा ले गए। इन्हीं के पड़ोसी आमिर पुत्र रियाज खा के घर दीवार के रास्ते चोर घुसे ।आमिर अपने पूरे परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। नीचे बने कमरे में रखे बक्सों से चोरों द्वारा 1लाख 32 हजार रुपए की नगदी, दो सोने के टीके, एक जोड़ी सोने की झुमकी ,एक जोड़ी नेकलेस आदि सामान चोर चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने अजमल पुत्र नूर अहमद के घर में बने कमरे का ताला तोड़ा। यहां से चोर ₹1500 नगद एवं इन्हीं के पड़ोस में रहने वाले तारिख पुत्र जमील के घर में दरवाजा में लगे ताले को तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गए। यहां कमरे के ताले तोड़े जहां चोरों को कुछ नहीं मिला। वही चोरों द्वारा खेतों में तथा नाले के पास फेके गए सामान को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कई घंटे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इधर आमिर पुत्र रियाज ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
इनसेट:-
बताते चले अभी 3 दिन पूर्व भी कायमगंज नगर के मोहल्ला कुकी खेल में अज्ञात चोरों द्वारा बंद पड़े दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर तो दर्ज कर ली ।लेकिन आज तक चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। तीन दिन बीतने के बाद आज फिर नगर से कुछ दूर पर स्थित गॉव कटरा रहमत में बेखौफ चोरों ने चार घरों को अपना निशाना बनाते हुए फिर एक बार चोरी की घटना को अंजाम दिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb