KAIMGANJ NEWS गोदाम में बंधी भैंस चुरा ले गए चोर

Picsart 25 07 18 15 05 23 338

KAIMGANJ NEWS – घटना से पशुपालकों में भय, क्षेत्र में सनसनी,
कायमगंज / फर्रुखाबाद
रह – रह कर पशु चोर बेखोफ हो कीमती पशुओं की चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं । जिस गांव में चोरी की यह घटना हुई बताया गया कि इसी ग्राम से पशु चोर पहले भी भैंसें चुरा कर ले जा चुके हैं ।

Picsart 25 07 18 15 09 18 572

जिनका आज तक पता भी नहीं लग पाया था कि तबतक चोरों ने फिर एक बार नए सिरे से घटना को अंजाम दे सीधे कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया । मिली जानकारी अनुसार .क्षेत्र के ग्राम अताईपुर जदीद मोहल्ला कूंचा निवासी रामसरन पुत्र गप्पू लाल की रोड के किनारे गोदाम में दो भैंस बंधी थी। बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक भैंस चुरा ली गई । वहीं दूसरी भैंस खोलने के लिए जब दोबारा गोदाम में घुसे तो पशु पालक को कुछ आहट महसूस हुई । गोदाम में किसी के प्रवेश करने के संदेह पर वह जाग कर चौकन्ना हो गया । स्थिति भांप कर वह सहायता के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा । किन्तु तबतक चोर एक भैंस को अपने कब्जे में ले चुके थे । संयोग से जाग जाने से दूसरी तो बच गई । परन्तु बेचारे की एक भैंस चुरा ली ।

पीड़ित ने बताया जो भैंस चोरी हुई है। वह लगभग 50,000 रु० कीमत की थी । उसने बताया की चोर मंदिर के आगे पहले से खडी पिकअप गाड़ी में लाद कर एक भैंस ले गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की सूचना भी पहले की ही तरह कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा

Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes