Kaimganj news-दो जगह हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप /चोरी पीड़ित दोनों परिवार बाहर रहते हैं, इसीलिए उनके मकान बंद थे
कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 दिसंबर 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मीरपुर तथा बरझाला में बंद पड़े दो मकानों के ताले तोड़कर शातिर चोरों ने लाखों की चोरी कर डाली। चोरी की वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी युक्त भय व्याप्त हो गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी विजेंद्र तिवारी पुत्र सुरेंद्र चंद्र तिवारी परिवार समेत दिल्ली में रहकर नौकरी करते है। उसका गांव में पैतृक मकान है। शनिवार की रात शातिर चोर विजेंद्र के बंद मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। जहां उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा। उसके बाद कमरे के अंदर स्टोर का भी ताला तोड़ा और वहां से माल जेबर लेकर रफूचक्कर हो गए। रविवार की सुबह विजेंद्र के खेत के बटाईदार भूरे ने घर का ताला टूटा देखा तो विजेंद्र को सूचना दी। इस पर विजेंद्र ने सिंकदरपुर निवासी अपने साढू प्रमोद पांडेय को सूचना दी । वही कोतवाली पुलिस को भी जानकारी दी। सभी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की। बताया गया कि विजेंद्र के आने के बाद ही पता चल सकेगा की चोरों ने क्या-क्या चोरी किया है। इसके अलावा शातिर चोरो ने पड़ोस के गांव बरझाला में पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक के रिश्तेदार आशीष के बंद घर को भी निशाना बनाया। आशीष लखनऊ में नौकरी करते है। आशीष की मां मधु व बहन घर पर रहती है लेकिन वह चार दिन पहले बाहर गई है। सुबह आसपास के लोगो ने उनके घर का ताला टूटा देखा तो आशीष को सूचना दी। जिस पर गांव में रहने वाले उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जहां देखा घर के अंदर कमरे का ताला टूटा है। आशीष के परिजनो का कहना है ,उनके आने के बाद ही यह मालूम होगा कि कितना माल व सामान चोरी हुआ है । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। अनुमान लगाया जा रहा है शातिर चोरो को पता था कि यह मकान बंद है । उन्होंने बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम दे डाला । पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
इनसेट: –
चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां भी किया चोरी का असफल प्रयास
कायमगंज 31 दिसम्बर
दो जगह चोरी का सफल कारनामा करने के बाद पता चला कि बरझाला गांव में ही लाला व उसके भाई सुल्तान के बंद आवास का शातिर चोरो ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर बाले ताले तोड़ने का प्रयास किया । उसी समय किसी तरह की आहट मिलने पर चौकन्ने हुए चोर मौके से भाग गए। इसीलिए संयोग से इन दोनों घरों में चोरी होने से बच गई।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb