KAIMGANJ NEWS – बार – बार चोरों द्वारा की जा रही चोरियों से लोगों में भययुक्त आक्रोश के साथ उठ रहे पुलिस की सक्रियता पर सवाल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
फिर एक बार चोरों ने अपने अंदाज में नगर के मोहल्ला सधवाड़ा में कपड़ा सिलाई का काम करने वाले के बंद पड़े मकान से नकदी व जेवरात सहित लाखों की चोरी करके पुलिस के सामने कानून व्यवस्था बनाए रखने का सवाल खड़ा कर दिया । बताया गया कि गृहस्वामी होली त्यौहार पर अपने परिजनों के पास दिल्ली गया हुआ था । इसी बीच मौका पाकर चोरों ने बेचारे की खून पसीने की कमाई लूट ली । मोहल्ला सधवाड़ा निवासी सिलाई कारीगर श्यामबाबू कठेरिया शुक्रवार शाम घर लौटे तो ताले टूटे पड़े मिले वहीं घर का सारा सामान बिखरा पड़ा देखा ।

गृहस्वामी के अनुसार, चोर छत के रास्ते से घर में घुसे और बक्सों के ताले तोड़कर जेवर व नगदी चुरा ले गए। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। श्यामबाबू ने बताया कि उनकी पत्नी का एक साल पहले निधन हो चुका है और उनके दोनों बेटे दिल्ली में रहते हैं। उनका जेवर यहीं घर में रखा था । जिसे भी चोरों ने चुरा लिया। पीड़ित के अनुसार एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी मंगलसूत्र, एक सोने का टीका, एक बेसर, दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल चांदी, लाखों रुपये के जेवरात सहित लगभग 40 हजार रुपये नकद की चोरी हुई है । चोरी की इस बारदात से लोगों में भययुक्त आक्रोश दिखाई दे रहा है । ।
इनसेट : –
छत से घर के अंदर घुसे और जाते समय लगा गए अन्दर से ही घर कुंडी
कायमगंज : –
सधवाड़ा निवासी सिलाई कारीगर के यहां हुई चोरी की वारदात से फिर एक बार पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लग रहा है । शातिर चोर घर के अंदर छत से होकर आए और काम तमाम करने के बाद जाते समय मकान का दरवाजा भी कुंडी लगाकर अंदर से बंद कर चलते बनें । चोरों ने ऐशा शायद इसलिए किया जिससे कि जल्द किसी को उनकी करतूत का पता ना लग सके । इतना ही नहीं चोरों ने जिस तरह घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की उसे देखकर ऐशा लग रहा है कि चोर शायद पीडित गृहस्वामी से रंजिश मानते हैं । या फिर नशे की सनक में होंगे । साथ ही उन्हें यह पता था कि गृहस्वामी घर पर नहीं है । ऐशी जानकारी किसी खास परिचित अथवा पडोसी या फिर रोज आने जाने वाले को ही हो सकती है । जैसी तमाम बातें घटना को नया मोड़ दे रही है । यदि समय रहते सही दिशा में जांच कार्यवाही हो तो चोरों के पकडे जाने पर ही पूरी जानकारी सामने आ सकती है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb