KAIMGANJ NEWS कायमगंज/ फर्रुखाबाद 29 जुलाई 2024
कस्वा से सटे गांव प्रेमनगर मजरा घसिया चिलौली में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी कर ली ।इस गांव प्रेमनगर के निवासी अरविंद अपने परिवार समेत जनपद शाहजहांपुर के बारेकला स्थित अपनी ससुराल में बीमार ससुर को देखने गया था। घर पर ताला लगा था। सोमवार की सुबह उनके पड़ोसी बाहर निकले तो देखा अरविंद के गेट के ताले टूटे हैं। सभी हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल अरविंद को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह परिवार समेत वापस आ गया । जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुआ तो घर के अंदर का नजारा देख कर होश उड़ गए। कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। ताले टूटे थे। चोरी की घटना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। इस पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। गृहस्वामी ने बताया कि चोर उसके घर से सोने के दो जोड़ी कुंडल, तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक चैन, चार चूड़ी, एक सोने का हार, एक जोड़ी करधनी, दो जोड़ी पायल, दस हजार नकद चुरा ले गए। उसने बताया कि उसके घर से चार लाख से अधिक की चोरी हुई है। उसने एक तहरीर पुलिस को दी। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरी जगह प्रेमनगर में अरविंद के घर चोरी होने के बाद चोरों ने पड़ोस की परचून की दुकान पर भी चोरी का प्रयास किया। वहां शटर को उचकाने का प्रयास किया। उसी समय किसी के जागने की आहट पाते ही चोर वहां से रफूचक्कर हो गए ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb