KAIMGANJ NEWS _बंद पड़े मकान से चोरों ने जेवर तथा नकदी किए पार

Picsart 24 03 29 22 18 54 758

KAIMGANJ NEWS-गृह स्वामी परिवार सहित गया था बाहर
– पीडित परिवार अपनी बर्बादी का मंजर देख – रो – पडा
कायमगंज / फर्रूखाबाद 29 मार्च

कानून व्यवस्था से बेपरवाह हो शातिर चोरों ने कायमगंज नगर के घनी आबादी वाले मोहल्ला सधवाडा के एक घर पर धाबा बोलकर जेवरात तथा नकदी आदि सामान चोरी कर लिया । इस मोहल्ले की नई कालोनी निवासी काफी बिक्रेता शंकर ने बताया कि वह परिवार सहित दो दिन पहले बुधवार वाले दिन परिवार सहित जिला शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के गॉव खखडी अपनी ससुराल गया था ।

वहीं से आज शुक्रवार को अपने घर वापस आया था । पीडित का कहना था कि घर पर आकर देखा मुख्य गेट का ताला टूटा है तो मैं परेशान हो गया । घर के अंदर भी कमरे का भी ताला टूटा मिला। कमरे का सारा सामान बिखरा पडा था । कमरे में रखी अलमारी खुली थी और बक्से का भी ताला टूटा था। घटना की जानकारी पर मोहल्लेवासियों की भीड़ लग गई। सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । गृहस्वामी ने बताया चोर उसके घर से 15 हजार रुपए नकद, दो जोड़ी सोने की जंजीर, दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी झुमकी, एक पेंडल, दो जोड़ी चांदी की पायल आदि सामान चुरा ले गए। चोरो ने उसकी मेहनत की लाखों की कमाई लूट ली । अपनी बर्बादी का नजारा देख पीडित तथा उसके घर वाले फूट – फूट कर रो रहे थे ।
इनसेट : –
पुलिस कई बिन्दुओं पर ध्यान केन्द्रित कर रही घटना की जांच
कायमगंज 29 मार्च
मोहल्ला सधवाडा में काफी विक्रेता के यहां हुई चोरी की बारदात में पुलिस कई विन्दुओं पर जांच कर खुलाशा करने के लिए जांच कर रही है । आस पास के संदिग्धों की गतिविधियों पर पुलिस नजर जमाए हुए है । क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा है कि गृह स्वामी के बाहर जाने पर मकान बंद होने की जानकारी किसी पडोसी या फिर किसी खास व्यक्ति को ही हो सकती है । जिसका फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया गया होगा । वहीं घटना स्थल के आस पास लगे सीसी टीबी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं । जिससे आने जाने बाले संदिग्धों की फुटेज सेजानकारी मिल सके ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]