Shamshabad news -रात के अंधेरे में इलेक्ट्रॉनिक आरी से चोर काट ले गये सागौन के वृक्ष

Picsart 23 10 19 18 22 33 294

Shamshbad news -शमशाबाद / फर्रुखाबाद 19 अक्टूबर 2023
शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई में जहां बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक आरा मशीनो के सहारे लाखों रुपए की कीमत के सागौन के पेड़ चोरी से काट लिए गए । घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब गुरुवार की सुबह ग्रामीण शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर से जा रहे थे । जब ग्रामीणों ने लगभग आधा दर्जन सागौन के पेड़ों को कटी अवस्था में देखा तो ग्रामीणों के होश उड़ गए । शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजला मई निवासी पूर्व शिक्षक शिवराज सिंह गंगवार पुत्र भभूति प्रसाद गंगवार जो वर्तमान में कानपुर में पुत्र के यहां रह रहे हैं । बताया गया है एक बेटा पीडब्ल्यूडी विभाग में इंजीनियर है । बीमार होने के कारण लंबे समय से बेटे के पास रहे हैं । खेती गांव नगला सेठ निवासी नीलेश कुमार राजपूत द्वारा बटाई पर की जा रही है । बताया गया है उनके खेत तथा बाग रजलामई तथा नगला सेठ के मध्य एक नलकूप के निकट है । बाग में आम के पेड़ों के अलावा लगभग आधा सैकड़ा सागौन के पेड़ हैं । बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा इलेक्ट्रानिक आरा मशीनों के जरिए भारी भरकम पांच पेड़ों को काट दिया गया । जिन्हे किसी अज्ञात लोडर के सहारे ले जाया गया । मगर एक पेड़ जिसे काटकर नहीं ले जा सके। उसे बही छोड़कर चले गए । घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब ग्रामीण खेतों की ओर गुजर रहे थे । जब कटे हुए पेड़ तथा किसी अज्ञात वाहन के पहिए के निशान देखे तो उन्हें पूरा यकीन हो गया हो न हो किसी अज्ञात शातिर चोर द्वारा सागौन के पेड़ों की कटाई की गई और लोडर के सहारे ले जाया गया । बताते हैं बटाईदार द्वारा सूचना पूर्व शिक्षक को दी गई । जिसपर उन्होंने पुलिस अधीक्षक के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की । प्रसासनिक अधिकारियो के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन तथा सीओ कायमगंज थानाध्यक्ष शमशाबाद तथा वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच पड़ताल की । इस चोरी से पहले इसी गांव के निवासी मनीष गंगवार के खेतों से भी चोरों द्वारा कीमती सागौन के पेड़ चोरी से काटकर गायब कर दिए गए थे । कहने को तो जांच भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला ।
बीते दिवस की रात्रि आज चोरों द्वारा लाखों रुपए की कीमत के सागौन के पेड़ काट ले जाने की घटना को लेकर ग्रामीण ने आश्चर्य जताते हुए कहा अगर कोई ग्रामीण जरूरत के लिए अपना एक पेड़ भी काटे तो पुलिस विभाग को तत्काल खबर मिल जाती है । बही रात्रि के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा भारी भरकम पेड़ काट लिए जाएं तो इसकी सूचना आखिर पुलिस को क्यो नही मिलती है ।

शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes