– घर के पिछवाड़े से दीवार के सहारे चढ़कर घर में घुसे थे चोर
कायमगंज/ फर्रूखाबाद 16 अगस्त 2023
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुर में शातिर चोरों ने ग्रामीण के घर नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर लिए।

चोर घर के पीछे दीवार के सहारे अंदर दाखिल हुए। घटना से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी रमेश सिंह के गांव में ही दो घर है। दोनो घर पास है।

एक घर में वह सो रहा था, जबकि दूसरे घर में उनकी पत्नी व बड़ा पुत्र सो रहे थे।, जिस घर में पत्नी व पुत्र सो रहे थे। उसी घर को शातिर चोरो ने निशाना बनाया। 14 अगस्त की रात शातिर चोर घर के पीछे के हिस्से से खेतों की ओर से छत पर चढ़ गए और वहां से दबे पांव अंदर दाखिल हो गए। घर के कमरे में रखे बक्से उठा ले गए। वही अलमारी तोड़कर उसमें से नकदी निकाल ले गए। सुबह जब उनकी पत्नी जगी और उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरों का सारा सामान बिखरा था। बक्से गायब थे। परिजन व आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तभी किसी ने बताया कि खाली बक्से घर से एक किलोमीटर की दूरी पर बाग में पड़े है। परिजन मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि ताले व उसके कुंडे टूटे है। परिजनो ने बताया चोरो ने अलमारी से 45 हजार रुपए, बक्से से चार जोड़ी सोने की अगूठी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की झुमकी आदि सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी पर हल्का इचार्ज अनिल सिकवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां जांच की। वही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। वही नमूने लेते हुए फोटोग्राफी भी की गई ।
इनसेट:-
पीड़ित ग्रामीण का बेटा पुलिस में कांस्टेबल है, चोर घर में रखे कागजात भी ले गए
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 16 अगस्त 2023
चोरी से पीड़ित रमेश सिंह के तीन पुत्र है। जिसमें बड़ा पुत्र सीआरपीएफ में है। जबकि बीच का पुत्र उसके साथ रहता है। तीसरा पुत्र पुलिस विभाग में कास्टेविल है। और कानपुर सीओ आफिस में तैनात है। शातिर चोर अतुल के स्कूली कागज भी ले गए।
इनसेट:-
पुत्र के शादी की चल रही तैयारियां
कायमगंज/ फर्रुखाबाद16 अगस्त
जहानपुर के रमेश चंद्र बागवानी का कार्य करते है। उसके पुत्र की शादी नवंबर के महीने में है। वह लोग शादी की तैयारियों में लगे है। पुताई आदि हो चुकी थी। बेटे की शादी पीसीएस लड़की से हो रही है।
इनसेट:-
गृहस्वामी ने दर्ज कराया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
कायमगंज/ फर्रुखाबाद16 अगस्त
जहानपुर चोरी मामले में रमेश सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा है, कि चोर 45 हजार रुपए नकद व लाखों रुपए कीमत के जेवरात ले गए। चोर घर के पड़ोस की दीवार से चढ़कर सीढ़ियों से नीचे उतरे तथा चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दो बक्से ले गए। जो एक किलोमीटर दूर खेतों में पड़े मिले।, जिसमें जेवर, कागजात, नकदी ले गए। वही पुराने कपड़े छोड़ गए। उन्होंने कहा गांव के आसपास अराजकतत्वों पर कार्यवाही कर वारदात का पता लगाया जाना चाहिए।
=(2)
जानमाल की धमकी देने वाले के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज
कायमगंज/ फर्रुखाबाद.16 अगस्त
ग्रामीण को जानमाल की धमकी देने पर पुलिस ने एक आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के गांव भटासा निवासी श्यामू 6 अगस्त की शाम अपने घर पर था। तभी उसके घर के सामने रहने वाला सुल्तान अपने घर की छत से गाली देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। इस पर श्यामू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb