Kaimganj news –चोर तथा टप्पेबाजो ने सीएचसी में आए बीमार लोगों के रुपए तथा मोबाइल चुराए

Picsart 23 09 25 18 35 52 452

Kaimganj news-अस्पताल में तैनात गार्ड तथा पड़ोस में स्थित चौकी पुलिस के बावजूद भी उचक्के आए दिन दे रहे अपनी करतूतों को अंजाम । मरीज तथा तीमारदार हो रहे परेशान
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 25 सितंबर 2023
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में इस समय चोर उचक्के तथा टप्पेबाज सक्रिय नजर आने लगे हैं । यह अराजक तत्व यहां आने वाले मरीजों तथा तीमारदारों के रुपए तथा मोबाइल फोन बड़ी होशियारी के साथ हाथ की सफाई दिखाकर पार कर रहे हैं । लेकिन विडंबना है कि मरीजों की सुविधा के लिए शासन द्वारा अस्पताल में सुरक्षा गार्ड्स की नियुक्ति की गई है । वही इस सरकारी अस्पताल के पास में ही कस्बा पुलिस चौकी भी बनी हुई है । लेकिन इन सबके बावजूद भी चोर बड़े हौसलों के साथ अपनी करतूतों को आए दिन अंजाम दे रहे हैं । जिसके कारण मरीजों तथा तीमारदारों में खासी बेचैनी दिखाई दे रही है । आज क्षेत्र के गांव जिराऊ निवासी रामनरेश पुत्र मलखान सिंह बीमार हालत में दवा लेने के लिए यहां आए थे । उन्होंने मरीज भर्ती पर्चा बनवाकर डॉक्टर से जांच कराई और डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा लेने के लिए दवा काउंटर पर लाइन में लगे थे । किसी सक्रिय उचक्के ने उनकी जेब में रखे ₹500 निकल लिए । दूसरे मामले में बताया गया कि कंपिल क्षेत्र के गांव अहिवरन नगला के रहने वाले नीरज पुत्र सत्यदेव भी दवा लेने आए थे । वे डॉक्टर को दिखाने के लिए वही लाइन में खड़े थे । यहां भीड़ कुछ अधिक थी । जिसका फायदा उठाते हुए किसी चोर ने उनकी जेब में रखा मोबाइल पार कर दिया । दोनों पीड़ित मरीजों ने इसकी शिकायत ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल गार्ड से की , तो तुरंत इधर-उधर देखा गया । लेकिन कोई भी चोर या टप्पेबाज हाथ नहीं आया ।
इनसैट: –
कायमगंज -25 सितम्बर
बताया जा रहा है कि ऐसी घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए इस अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे । लेकिन कुछ ही समय बाद गुणवत्ता खराब होने के कारण कैमरों ने काम करना बंद कर दिया । पीड़ित मरीज तथा तीमारदारों ने कहा कि कमीशन खोरी बंद कर गुणवत्ता युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जानी चाहिए । आपको बता दें कि इस सरकारी अस्पताल में पहले से ही सक्रिय चोर कभी बाइकें तो कभी कोई दूसरी चीज या फिर लोगों की जेबों पर हाथ साफ करते रहे हैं , और यह काम आज तक बदस्तूर जारी है । इसका कारण चाहे जो हो लेकिन हर पीड़ित इस कमी को कानून व्यवस्था की नजर से जोड़कर ही देख रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes