Kaimganj news–कायमगंज /फर्रुखाबाद 1 अक्टूबर 2023
कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर निवासी युवक रूपेंद्र का शव उसी के गांव के निवासी शकील की नर्सरी वाले खेत में पडा पाया गया । बताया गया अभी हाल में ही मृतक दिल्ली से लौटकर अपने घर आया था ।

गत शाम वह अपने घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा । इंतजार देखने के बाद परेशान परिजनों ने उसकी रात भर खोजबीन की किसी भी संभावित स्थान पर रूपेंद्र नहीं मिला । उसके मोबाइल पर कई बार कॉल करके संपर्क करने का प्रयास किया गया । लेकिन मोबाइल से भी संपर्क नहीं हो सका । आज सवेरे किसी ने आकर बताया कि रूपेंद्र का शव शकील की नर्सरी में पड़ा हुआ है । यह सुनते ही घबराए परिजन मौके पर पहुंचे । जहां अपने परिजन का शव देखकर उनके होश उड़ गए । परिजन परेशान हो रहे थे । घटना स्तर पर पड़ोस के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकार सोहराव आलम , प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । अधिकारियों को सूचना दी तो कुछ ही देर बाद फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई थी । पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया शव को देखा तो उसके एक हाथ में कपड़े के हाथ से बनाई गई रस्सी बंधी थी । इससे ग्रामीणों तथा पुलिस ने अनुमान लगाया कि कहीं युवक ने खुद तो फांसी नहीं लगा ली । किंतु मौके से मृतक का मोबाइल फोन गायब होना इस बात पर भी संदेह व्यक्त कर रहा था कि अगर खुद फांसी लगाई होती तो मोबाइल भी उसी के पास होता । पुलिस ने घटनास्थल पर चारों ओर खोजबीन की लेकिन मोबाइल नहीं मिला । मृतक अभी कुंवारा था । उसके भाई ने बताया कि उसकी शादी की बात जनपद मैनपुरी से चल रही थी । अभी शादी तय नहीं हो पाई थी । अपने कारोबार के लिए मृतक ने अभी हाल ही में लोन पर एक लोडर खरीदा था । परिजन हैरान थे कि आखिर यह कैसे हो गया । फिलहाल परिजनों ने किसी पर भी हत्या करने का आरोप नहीं लगाया है । किंतु पुलिस हर संभावित बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की जांच करने की बात कह रही थी । दुखद घटना के बाद मृतक की मां किरण देवी भाई पुष्पेंद्र तथा उपेंद्र बहन रूबी प्रिया व अलका बहुत अधिक गमगीन नजर आ रहे थे । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । घटना के संबंध में अब तक परिजनों द्वारा किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb