Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 7 मई 2023
नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां पूरी तेजी से अपनी गति पकड़ती जा रही है। अध्यक्ष पद से लेकर सभासद पद तक के सभी उम्मीदवार जीत के लिए जी जान से लगे हुए मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। आज कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सरवर हुसैन नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल बगिया मोहनलाल गंगादरबाजा आदि मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान पर थे। जिस समय बे लोगों से संपर्क कर रहे थे। और अपने लिए वोटों की अपील कर रहे थे। उसी समय खासकर युवाओं ने उनके सामने कुछ सवाल रखे।

सवाल भी आप समझ जाएंगे। प्रत्याशी द्वारा दिए गए उत्तर के ही साथ, पूछे गए ,जनता के प्रश्नों पर कांग्रेसी उम्मीदवार ने कहा कि जो घोटाले यंत्रों की खरीद, दूसरे वाहनों की खरीद, निविदा आमंत्रण में किया गया खेल ,निविदा स्वीकृत करने में बरती गई पक्षपात पूर्ण नीति, मानक विहीन कराए गए सड़क निर्माण कार्य अन्य निर्माण कार्य ,जनरेटर सेटो को चलाने के लिए खरीदे गए डीजल में हेरा फेरी ,एक नहीं पूरे 5 साल इससे पहले 5 साल इन दोनों कार्यकालों में हर काम में कम या ज्यादा भ्रष्टाचार करके घोटाले ही किए गए हैं। जिसका उदाहरण लगातार निर्वाचित सभासदों द्वारा पूरे कार्यकाल विरोध किया जाना साबित करता है । थोड़ा बहुत वसूल भी हुआ। लेकिन नगरपालिका का वह बहुत बड़ा धन जो शासन द्वारा विकास के लिए भेजा गया था। घोटाले बाजी की ही भेंट चढ़ता रहा। केवल औपचारिकता के लिए कागजी खानापूरी कर काम दिखाया जाता रहा । यदि इसकी उच्चस्तरीय निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से जांच करा ली जाए। तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और नगर की जनता को भी पता चलेगा कि उसके लिए जिन लोगों ने विकास के झूठे वादे कर उनका वोट ले काम नहीं , खुद अपना विकास सुनिश्चित कर लिया । इसका भी पर्दाफाश हो सकता है। लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि आप लोगों ने मुझे मौका दिया तो मैं वादा करता हूं कि हर काम इस ढंग से किया जाएगा कि उसमें पूरी पारदर्शिता हो और नगर का कोई भी व्यक्ति जब भी चाहे अपने ढंग से इसे देख सकता है कि काम पूरी ईमानदारी से ही किया जा रहा है। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त नगरपालिका का वातावरण बनाने के लिए कांग्रेश को देखकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। लोगों का रुझान देखकर प्रत्याशी तथा उनके समर्थक काफी संतुष्ट नजर आ रहे थे। इस तरह आज नगर के कई मोहल्लों में सीधे मतदाताओं से जुड़कर कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने अंदाज में जनसंपर्क कर लोगों से वोट देने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ हर वर्ग का व्यक्ति पूरे उत्साह से लबरेज साथ चल रहा था। मतदाता संपर्क अभियान में कांग्रेस प्रत्याशी ने किसी भी प्रत्याशी पर सीधे कटाक्ष करने की नीति को सही न बताते हुए काह की हम जनता के बीच जा रहे हैं और अपना नजरिया रख रहे हैं। वादा करके मुकर जाना उनकी फितरत में ही नहीं रहा। जो वादा कर रहा हूं अगर कायमगंज की सम्मानित जनता ने उन्हें मौका दिया तो मैं भी जनता के प्रति आभारी रहते हुए हर काम ईमानदारी के साथ जनता के हित में ही करूंगा। जीता तो साबित करके दिखा दूंगा की लोकतंत्र में जनता की ही सरकार स्थानीय स्तर पर उसी के लिए होती है। दलालों चटुकारो भ्रष्टाचारियों के लिए नहीं होता है, कोई स्थान। वहीं उन्होंने सफाई कर्मियों तथा संविदा एवं अन्य कर्मचारियों जो वेतन के लिए पूरे कार्यकाल परेशान होकर संघर्ष करते रहे । ऐसे सभी का ख्याल रखने का भी वादा किया। उनके चुनाव संचालक ने बताया कि लगातार घर-घर चुनाव संपर्क कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb