KAIMGANJ NEWS बेगम रेशमा के घर चोरी – शिकायत पुलिस से

Picsart 24 07 03 16 38 49 802

KAIMGANJ NEWS–बेखौफ चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, दूसरा परिवार दिल्ली गया हुआ था आने के बाद पता चलेगा की चोर उसके घर से क्या ले गए।
कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 जुलाई 2024
बेखौफ हुए चोर, रह – रह कर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते जा रहे हैं । बढ़ती चोरी की बारदातों से क्षेत्रीय लोगों में किसी हद तक आक्रोश युक्त भय दिखाई देने लगा है ।

पहले हो चुकी कई चोरियों के बाद बीती 2 /3 जुलाई की रात को शातिर चोरों ने कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खाँ निवासी विधवा रेशमा वेगम पत्नी स्व० शकील के घर को निशाने पर ले लिया । पीडित महिला द्वारा पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में कहा गया है कि रात के वक्त चोरों ने उसके मकान के मेन गेट का ताला तोडकर घर में प्रवेश किया । इसके बाद शातिर दिमाग चोरों ने कमरे के भी ताले तोड कर उसमें रखी सेफअलमारी तथा वक्सा के कुडें – व – ताले तोडकर 10 हजार रुपए नकद – सोने की एक जोडी झुमकी – सोने की ही दो अगूठीं व अन्य कुछ जेवर एवं कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया । सवेरे अस्त व्यस्त विखरा पड़ा सामान देखकर चोरी हो जाने का पता चला । पीडित विधवा महिला रुंधे गले से अपनी पीड़ा बताती हुई कह रही थी, कि उसकी मेहनत से जोडी गई कमाई चोरों ने चुराकर उसे बर्बाद कर दिया है । महिला ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई है ।
इनसेट –कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरा रहमत खा में बीती रात चोरों ने बैंड घर को भी निशाना बनाते हुए यहां से भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताते चलें की महेश पुत्र बाबूराम अपने परिवार सहित दिल्ली किसी काम से गए हुए हैं। इनके बंद पड़े मकान में भी चोरों ने सेंधमारी करते हुए सामान चोरी किया है फोन द्वारा घटना की सूचना महेश को दी गई है महेश ने बताया है कि वह घर लौटकर ही सही स्थिति का आकलन कर बता पाएंगे कि उनके घर से कर क्या ले गए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes